फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बच्चों की हत्या पर बड़ा खुलासा, मां ने ही प्रेमी संग रची थी खौफनाक साजिश, पति को सिखाना चाहती थी सबक

Wed, 03 Mar 2021 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Big Reveals In Murder Case Of Two Child In Patiala Of Punjab
मृतक बच्चों की फाइल फोटो और आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने साल 2019 में पटियाला के गांव खेड़ी गंडियां में हुए दो सगे भाइयों की हत्या के बहुचर्चित मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में उनकी मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि गांव खेड़ी गंडियां के रहने वाले दो सगे भाई जश्नदीप सिंह (10) और हरदीप सिंह (4) घर से 22 जुलाई 2019 को लापता हो गए थे। 

Big Reveals In Murder Case Of Two Child In Patiala Of Punjab
मृतक जश्नदीप सिंह और हरदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पिता दीदार सिंह का कहना था कि दोनों बच्चे कोल्डड्रिंक लेने घर के नजदीक एक दुकान पर गए थे और इसके बाद नहीं लौटे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच के दौरान दोनों बच्चों के शव भाखड़ा नहर नरवाना ब्रांच से बरामद हुए थे।

Big Reveals In Murder Case Of Two Child In Patiala Of Punjab
जानकारी देते हुए पटियाला के एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

इस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पिता दीदार सिंह शुरू से ही अपनी पत्नी मनजीत कौर व उसके प्रेमी बलजीत सिंह निवासी गांव महिमा पर हत्या की शंका जाहिर कर रहा था। आरोपी बलजीत सिंह रिश्ते में दीदार सिंह का मौसेरा भाई है। दीदार सिंह के आरोपों पर पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Reveals In Murder Case Of Two Child In Patiala Of Punjab
आरोपी मां और प्रेमी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जांच में सामने आया कि दीदार सिंह ने जब अपनी पत्नी को रोका तो उसने व उसके प्रेमी ने दीदार सिंह को सबक सिखाने की योजना बनाई।योजना के तहत कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने बच्चों को घर से बाहर बुलाया गया। बाद में भाखड़ा नहर पर ले जाकर दोनों बच्चों को धक्का दे दिया था। 

विज्ञापन
Big Reveals In Murder Case Of Two Child In Patiala Of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

मामले को छिपाने के लिए आरोपी मां मनजीत कौर ने अपहरण की कहानी रच डाली। पुलिस ने बुधवार को आरोपी मां मनजीत कौर व बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed