आखिर कौन हैं वो लोग जो उन्हें बदनाम करने में लगे हैं। ऐसा किसी साजिश के तहत ही हो रहा है। मजबूरी में आकर फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को थाने जाना पड़ गया। जानें क्या है पूरा मामला...
2 of 5
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
'गजोधर भइया' के नाम से पूरे देश में मशहूर हो चुके राजू श्रीवास्तव ने मुंबई के ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। कुछ दिनों से राजू के नाम और फोटो का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर खास तौर पर वॉट्स एप्प पर मौजूदा सरकार की बुराई की जा रही थी।
3 of 5
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
मूल रूप से कानपुर निवासी राजू ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उनके बेटे के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
4 of 5
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
जब राजू को यह पता चला तो उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत की है। राजू ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि, ''पिछले दिनों सोशल मीडिया में वॉट्स एप्प पर गंदे और बेकार मैसेज चल रहे हैं, जिमसें कुछ लोग सरकार को गाली दे रहे हैं।
5 of 5
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
राजू का कहना है कि मेरे नाम या फोटो का इस्तेमाल किसी भी मुद्दे पर न किया जाए। क्योंकि जो मैंने किया नहीं है उसका ब्लेम मैं क्यो लूं। यह बहुत दिनों से चल रहा है। लेकिन ज्यादा होने लगा तो मैंने मुंबई के ओशिवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।