फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर बवाल और खाकी पर पथराव: एक दिन पहले से ही चल रहा था हंगामा फिर भी गुस्सा न भांप पाई पुलिस, पढ़ें मामला

Mon, 31 Aug 2026 11:31 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 11:31 AM IST
सार

Kanpur News: शनिवार को भी मायका पक्ष ने हंगामा किया था। परिजन पोस्टमार्टम हाउस में आक्रोशित थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया था।

विज्ञापन
commotion had been brewing for a day, yet the police failed to gauge the angle
कानपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चकेरी एयरपोर्ट के पास शव रख कर बवाल और पुलिस पर पथराव की घटना में पुलिस का सुस्त रवैया भी बड़ा कारण बना। एक दिन पहले से हंगामा चल रहा था। इसके बाद भी पुलिस परिजन का गुस्सा न भांप सकी और इस लापरवाही ने बवाल का रूप ले लिया।


महाराजपुर में विवाहिता माला (35) की फंदे से लटकने की सूचना पर शनिवार को मायके पक्ष के लोग लालूपुर गांव पहुंचे। परिजन ने पति मुन्ना पर अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रताड़ित करने और पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। परिजन पुलिस से मुकदमा लिखने की बात कह रहे थे लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कहती रही।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में भी परिजन आक्रोशित दिखे। इसके बावजूद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर इतिश्री कर ली। कार्रवाई का भी स्पष्ट भरोसा नहीं दिया। यही कारण रहा कि परिजन ने शव ले जाकर चकेरी एयरपोर्ट के पास हाईवे पर रख दिया। इससे अहिरवां से महाराजपुर की ओर जाने वाली लेन बाधित हो गई। डेढ़ घंटे चले बवाल के बाद हालात सामान्य हो सके। पुलिस के अनुसार भीड़ में शामिल अधिकांश महिला, पुरुष नशे की हालत में थे। परिजन ने देर शाम सिद्धनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के चाचा का आरोप है कि वह शव को लेकर जा रहे थे। तभी पुलिसकर्मी ने उन पर लाठी भांजी। इससे उनके हाथ में चोट लग गई। वहीं जाना गांव में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए एक टुकड़ी पीएसी की तैनात की गई है।
commotion had been brewing for a day, yet the police failed to gauge the angle
कानपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
पांच किमी तक लगा जाम
बवाल के बाद अहिरवां से महाराजपुर जाने वाली एक लेन पूरी तरह ब्लॉक हो गई। पथराव होने पर दोनों छोर पर ट्रैफिक रुक गया। इसके चलते पांच किमी लंबा जाम लग गया। कई वाहन जहां के तहां फंसे रहे। पुलिस ने जब लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ा तो भगदड़ मच गई। लोग डिवाइड क्रॉस कर भागने लगे। शाम सात बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।

 
commotion had been brewing for a day, yet the police failed to gauge the angle
कानपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बिना तैयारी के पहुंचा पुलिस फोर्स
हाईवे पर बवाल की सूचना के बाद चकेरी और महाराजपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। हालांकि, इस दौरान न तो पुलिस कर्मियों ने बॉडी प्रोटेक्टर पहन रखा था, न ही हेलमेट था। कुछ माह पहले ही कमिश्नरेट के सभी थानों की गाड़ियों की छत पर दंगा रोधी उपकरणों का बॉक्स फिट कराया गया था। परिजन की ओर से अचानक पथराव होने पर तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के बाद आलाधिकारी, पीएसी की एक टुकड़ी, चार थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने गाड़ियों से लाठी, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर निकाल कर पहना। फिर लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
commotion had been brewing for a day, yet the police failed to gauge the angle
कानपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे पहले ही विवाहिता आई थी ससुराल
महाराजपुर के शेखपुर गांव निवासी माला की शादी आठ वर्ष पूर्व लालूपुर निवासी मुन्ना निषाद से हुई थी। परिजन के मुताबिक शनिवार को माला की तबीयत खराब थी। इस पर ताऊ के बेटे सनी ने उन्हें दवा दिलाई और दोपहर करीब तीन बजे ससुराल छोड़कर चला गया। करीब एक घंटे बाद पति मुन्ना ने शनी को फोन कर माला के खुदकुशी करने की जानकारी दी। परिजन का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंध थे। विरोध पर आए दिन पति पीटता था।

 
विज्ञापन
commotion had been brewing for a day, yet the police failed to gauge the angle
कानपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
घटना का टाइमलाइन
1- 4:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस से परिजन निकले।
2- 5:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट के पास शव रख परिजन ने हंगामा शुरू किया।
3- 5:40 बजे सूचना पाकर महराजपुर, चकेरी थाने की पुलिस पहुंची।
4- 5:45 बजे पुलिस से झड़प शुरू हुई।
5- 5:50 बजे परिजन ने पुलिस पर पथराव किया।
6- 5:55 बजे महाराजपुर, चकेरी, नरवल, जाजमऊ थाने की पुलिस पहुंची।
7- 6:00 बजे भीड़ ने पुलिस पर पत्थराव किया।
8- 6:05 बजे पुलिस ने लाठी पटकनी शुरू की।
10- 6:30 बजे घायल पुलिस कर्मियों का कांशीराम अस्पताल में इलाज शुरू हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed