फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी बंधक बनाए गए 25 बच्चों को आज करेंगे सम्मानित, 11 घंटे मौत के साये में रहकर निकले थे

Fri, 07 Feb 2020 12:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Feb 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will honored 25 children tomorrow, who hostage for 11 hours
फर्रूखाबाद में 11 घंटे तक बच्चों को बनाया गया था बंधक - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में बंधक बनाए बच्चों को सकुशल मुक्त कराने में ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन सफल रहा। इसमें कमरे की अंदर से कुंडी बंद करने वाली बहादुर बेटी अंजली की अहम भूमिका रही। इस मामले में मुख्यमंत्री शुक्रवार को बंधक बनाए गए 25 बच्चों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित 60 लोगों को सम्मानित करेंगे।

 
CM Yogi will honored 25 children tomorrow, who hostage for 11 hours
छूटने के बाद बंधक बनाए गए बच्चे, अंजली और अपहरणकर्ता सुभाष - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए बस से बच्चे, अधिकारी व पुलिस कर्मी सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। गांव करथिया में 30 जनवरी को शातिर सुभाष बाथम को 25 बच्चों को बंधक बनाने के मामले में मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं उसकी पत्नी रूबी ने ग्रामीणों की पिटाई से घायल होकर दम तोड़ दिया था। सभी बच्चों को सुरक्षित बचाने में प्रशासन व पुलिस ने सफलता हासिल की।

 
CM Yogi will honored 25 children tomorrow, who hostage for 11 hours
ईंटों व हथौड़ों से ग्रामीणों ने तोड़ा था गेट, बंधक बच्चों को मुक्त कराने में मारा गया था सुभाष - फोटो : amar ujala
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। गांव करथिया निवासी बंधक बनाए गए बच्चों में पंछी बाथम की बेटी खुशी, मुस्कान व बेटा आदित्य, आशाराम की बेटी गंगा, जमुना, बृजकिशोर का बेटा आकाश व बेटी लक्ष्मी, नरेंद्र की बेटी अंजली, बेटा अरुण व लवी, सत्यभान की बेटी सोनी व रोशनी, आनंद सिंह की बेटी आरती, मदनपाल का पुत्र भानू, गुड्डू उर्फ अरुण कुमार का पुत्र अक्षय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi will honored 25 children tomorrow, who hostage for 11 hours
छुड़ाए गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
नीरज का बेटा पारस व बेटी पायल, आदेश की बेटी सोनम, शबनम व बेटा लव, मुकेश का बेटा प्रशांत, बेटी नैंसी, रघुनंदन का पुत्र कृष्णा व रामकिशोर का पुत्र विनीत शामिल हैं। वहीं पिता सुभाष व मां रूबी को खो चुकी मासूम गौरी के अलावा सुभाष की गोली से घायल बालू दुबे उर्फ अनुपम, भाजपा नेता अंशुल भी सम्मानित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
CM Yogi will honored 25 children tomorrow, who hostage for 11 hours
farrukhabad hostage case - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से 10 अधिकारियों में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार, तहसीलदार राजू कुमार व उनके दो गनर, जबकि पुलिस प्रशासन में आईजी मोहित अग्रवाल, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजवीर सिंह व कोतवाल मोहम्मदाबाद राकेश कुमार, स्वाट टीम, पीआरवी जवान सहित 22 लोग सम्मानित होंगे। तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे बस गांव करथिया पहुंचकर बच्चों को जिला मुख्यालय ले आएगी। यहां से एएसडीएम सुनील यादव के साथ 8 बजे बस लखनऊ के लिए रवाना होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed