फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार का 1 सालः सत्ता संभालते ही बनाया एंटी रोमियो स्क्वायड और अब है ये हाल  

Mon, 19 Mar 2018 12:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath one year complete
डेमो पिक

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ी भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान (20 मार्च 2017) संभालते ही थानावार एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन तो कर दिया, लेकिन उसकी मॉनीटरिंग नहीं की गई। यही वजह है कि सड़क पर अब एक भी स्क्वायड नजर नहीं आता।


 

cm yogi adityanath one year complete
डेमो पिक

आज हम बात कानपुर जिले की कर रहे हैं। एक साल हो गया लेकिन कानपुर में एक भी मनचले के खिलाफ स्क्वायड ने कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं की। इसके अलावा पिछली सरकार की तुलना में सरकार में करीब 20 फीसदी क्राइम बढ़ा है। पूरे प्रदेश का यह आंकड़ा 18 फीसदी है।

cm yogi adityanath one year complete
डेमो पिक

कानपुर यूनियन बैंक की यशोदा नगर शाखा में 32 लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी, बिल्हौर में पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या, चकेरी में तीन एटीएम काटकर चोरी, बाबूपुरवा और कल्याणपुर में दशहरा में हुआ बवाल शहर की बड़ी आपराधिक घटनाएं रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath one year complete
सीएम योगी आदित्यनाथ

32 हजार जगहों पर चला एंटी रोमियो अभियान
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने जिले में सालभर में 32336 स्थानों पर अभियान चलाया। पार्क, स्कूल केे आसपास, प्रमुख बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके आदि जगहों पर गश्त की। इस दौरान सवा दो लाख से अधिक लोगों से पूछताछ की। एक हजार लोगों को नोटिस दिया गया। 16,586 को चेतावनी दी गई लेकिन थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath one year complete
सीएम योगी आदित्यनाथ

एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड ने शासन की मंशा के अनुरूप अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की है। किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। दोबारा कोई मनचला पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed