फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल सिंह यादव ने माॅरीशस यात्रा से लाैटने के बाद भाजपा पर किया जुबानी हमला, बाेले...

Mon, 19 Mar 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about up bjp
शिवपाल यादव
माॅरीशस यात्रा से लाैटने के बाद शिवपाल यादव बीजेपी पे लगातार जुबीनी तीराें से हमला कर रहे हैं। हाल ही में उन्हाेंने भाजपा के खिलाफ एक अाैर बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद राजनैतिक गलियाराें में हलचल मच गई है।  

 

 

shivpal singh yadav statement about up bjp
शिवपाल यादव
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को बनवाने में जिन व्यापारियों ने सबसे ज्यादा सहयोग किया, आज वही सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। अगर व्यापारियों को अपना व्यवसाय सम्मान के साथ करना है तो संघर्ष की राह पर चलना होगा। उनके न्यायपूर्ण संघर्ष में समाजवादी पार्टी सहयोग करेगी। पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को स्थानीय जिला पंचायत सभागार में कहीं। 

 

shivpal singh yadav statement about up bjp
शिवपाल यादव

वह ईंट निर्माता समिति मंडलीय सम्मेलन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे। शिवपाल ने कहा कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी थोप दी गयी, अब प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परेशान कर रहे हैं। सपा सरकार में व्यवसाय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी। ईंट भट्ठा व्यवसाइयों को न तो मिट्टी संबंधी कोई परेशानी थी और न ही रॉयल्टी संबंधी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about up bjp
शिवपाल यादव
मगर आज हालात उल्टे हैं। अनाप शनाप टैक्स थोपे जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब भट्ठा व्यवसायी अनुचित रूप से थोपे जाने वाले टैक्स नहीं दे पाएंगे तो उन्हें व्यवसाय बंद करना ही पड़ेगा। जब भट्ठा बंद होंगे तो तमाम मजदूर तो बेरोजगार होंगे, विकास भी बाधित होगा। मकान, भवन, रोड कैसे बनेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार सम्मान के साथ व्यवसाय भी नहीं करने दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed