फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता ने मारने से पहले पत्नी को खिलाया था होटल में खाना खरीदी थी मिठाई, अब नहीं मिल रही लाश

Sat, 18 Jan 2020 09:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Jan 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot: killed his wife after lunch
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में पूर्व ब्लाक प्रमुख दशोदिया देवी के नाती सपा नेता भरत दिवाकर और उसकी पत्नी मीनू उर्फ नमिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने के 35 घंटे बाद प्रयागराज से आई स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ ) की टीम ने महिला का शव बरुआ बांध से खोज निकाला। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद बोरे में पत्थर भरकर शव को बांधा गया था।


महिला के गले में निशान से यह स्पष्ट हो गया कि उसकी गला दबाकर मारा गया था। देर शाम तक तमाम प्रयास के बाद भी सपा नेता का सुराग नहीं लग सका। दूसरे दिन भी सैकड़ों लोगों का हुजूम बांध के पास मौजूद रहा।

 इस कांड में सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि मंगलवार को भरत दिवाकर ने अपनी पत्नी मीनू के साथ एक मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदी थी और एक होटल से पत्नी संग भोजन किया था। एटीएम से कुछ रकम भी निकाली थी।
chitrakoot: killed his wife after lunch
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ भरत दिवाकर की तलाश कर रही है। उधर, सपा नेता के ठेके की देखरेख करने वाले  रामसेवक दूसरे दिन भी अपने बयान पर कायम रहा। उसका कहना था कि सपा नेता ने ही पत्नी की हत्या कर शव बांध में फेंकने के लिए नाव से ले गया और फिर नाव पलटने से सपा नेता और वह (रामसेवक) भी पानी में गिरे, लेकिन वह तैरकर बाहर आ गया और सपा नेता का कुछ पता नहीं चल सका है।

उधर, लोगों का कहना है कि सपा नेता का भी शव इसी बांध में होगा। गौरतलब है कि मंगलवार की रात पत्नी मीनू उर्फ  नमिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने भरत दिवाकर अपनी स्कार्पियो से बरुआ बांध आया था।
chitrakoot: killed his wife after lunch
चित्रकूट में सपा नेता की पत्नी नमिता की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
साथी रामसेवक के सहयोग से बोरे में लगभग एक क्विंटल से अधिक पत्थर बोरे में भरकर मीनू के कमर व हाथों में बांधकर नाव में रखने के बाद पानी में फेंकने के दौरान नाव पलट गई थी। मंगलवार को पुलिस दिनभर बांध में शवों की खोजबीन करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chitrakoot: killed his wife after lunch
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामलाः रोती भरत की मां। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को प्रयागराज से आई एसडीआरएफ  की टीम ने सुबह 11 बजे से बांध में दंपति की तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद जब महिला का शव बाहर निकाला गया तो लोग आश्चर्य में पड़ गए।
जिस डाेंगी (नाव) में महिला के शव को लेकर सपा नेता व सहयोगी के बीच बांध में जाने की बात कही जा रही, उसका अब तक पता नहीं चला है।

आखिर वह नाव कहां चली गई, इसको लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। हरिहरपुर निवासी नाव मालिक बबलू ने बताया कि उसके पास भरत का फोन आया था कि मंगलवार की शाम को नाव घाट किनारे लगाकर घर चले जाना। उसने नाव घाट किनारे लगाई थी, फिर घर चला गया था।

 
विज्ञापन
chitrakoot: killed his wife after lunch
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी नमिता। शव खोजती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
उसकी नाव अभी नहीं मिली है। घरवालों के अनुसार वर्ष 2014 में सपा नेता भरत दिवाकर के साथ मीनू ने प्रेम विवाह किया था, जिससे मीनू के परिजन नाखुश थे। इसी के चलते उसके परिजन कहीं नहीं दिखे। मीनू की बहन का बेटा संदीप बरुआ बांध पर मौजूद था। बताया कि मीनू के पांच वर्षीय पुत्री तान्या है।

मीनू के पिता रिटायर्ड दरोगा हैं। मीनू चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।  भरत दिवाकर पर ही पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने का दावा किया है। उसका सहयोग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि महिला की हत्या कहां व कैसे हुई है। पुलिस का मानना है कि हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। सीओ रजनीश यादव ने बताया कि सहयोग करने वाले सभी लोगों को नामजद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed