{"_id":"61993d864e568467b674a3d9","slug":"case-of-death-of-businessman-wife-in-kanpur-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी की मौत: आंचल की मां ने उसके पति पर लगाया आरोप, कहा- पत्नी को बदनाम करने को बनाया था अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पत्नी की मौत: आंचल की मां ने उसके पति पर लगाया आरोप, कहा- पत्नी को बदनाम करने को बनाया था अश्लील वीडियो
Mon, 22 Nov 2021 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल ग्रोवर की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। जिसमें एक आरोप बेहद संगीन है। आंचल की मां रीना का आरोप है कि दामाद सूर्यांश खरबंदा ने आंचल का अश्लील वीडियो बनाया था।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के जन्म के बाद से बनाई थी दूरी
परिजनों ने बताया कि आंचल व सूर्यांश का दो साल का बेटा अयांश है। जो नौकरानियों के पास मिला। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद जब अयांश का जन्म हुआ था तब से सूर्यांश ने आंचल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
परिजनों ने बताया कि आंचल व सूर्यांश का दो साल का बेटा अयांश है। जो नौकरानियों के पास मिला। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद जब अयांश का जन्म हुआ था तब से सूर्यांश ने आंचल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एक तरह से ऐसा लग रहा था कि जैसे वह उसको छोड़ना चाहता था। आरोप है कि वह कई अन्य लड़कियों के संपर्क में रहता है। अपनी अय्याशी की वजह से वह पत्नी व बच्चे से दूरी बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
50 लाख रुपये के जेवरात लेकर गया सूर्यांश
परिजनों के मुताबिक घर पर तीन थम्ब इम्प्रेशन वाली तिजोरियां हैं। जिसमें से एक तिजोरी में कॉमन (आंचल व सूर्यांश का) थम्ब इंप्रेशन लॉक लगा हुआ था। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद इस तिजोरी में रखे 50 लाख के जेवरात भी सूर्यांश लेकर गया है।
परिजनों के मुताबिक घर पर तीन थम्ब इम्प्रेशन वाली तिजोरियां हैं। जिसमें से एक तिजोरी में कॉमन (आंचल व सूर्यांश का) थम्ब इंप्रेशन लॉक लगा हुआ था। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद इस तिजोरी में रखे 50 लाख के जेवरात भी सूर्यांश लेकर गया है।
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
एक और संगीन आरोप
आंचल के परिजनों ने आरोपी पक्ष की एक महिला पर संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के संबंध एक रिश्तेदार से हैं। जिसकी जानकारी आंचल को हो गई थी। इस वजह से आरोपी पक्ष आंचल को अधिक प्रताड़ित करने लगे थे। इन सभी आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।