{"_id":"5c375176bdec22735b66b732","slug":"bus-filled-with-pilgrims-turned-around","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, हिमाचल प्रदेश से नैमिषधाम जा रहे थे सभी, सामने आई एक शर्मनाक तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, हिमाचल प्रदेश से नैमिषधाम जा रहे थे सभी, सामने आई एक शर्मनाक तस्वीर
Fri, 11 Jan 2019 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर नैमिषधाम जा रही बस अनियंत्रित होकर यूपी के हरदोई जिले में घरेहरा नदी पुल की रेलिंग से टकरा कर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बस चालक समेत कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु दूसरी बस से नैमिषधाम रवाना हो गए।
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला से तीर्थयात्रियों को लेकर नैमिषधाम जा रही बस गुरुवार सुबह सीतापुर हरदोई मार्ग पर नयागांव से कुछ दूर घरेहरा पुल के पास सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। बस पुल की रेलिंग से टकराकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। पीछे से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही दूसरी बस भी मौके पर पहुंच गई।
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों और दूसरी बस में सवार श्रद्धालुओं ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर एसएसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल बस चालक वशारत खां (40) पुत्र सराफत खां निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, विनोद (35) पुत्र रामपाल निवासी बुढ़सेनी जिला बागपत और सावित्री (65) पत्नी नंदराम निवासी थातल, शिमला हिमाचल प्रदेश को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। यात्री दूसरी बस से नैमिषधाम रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा की अगुवाई कर रहे धीर सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी कस्बा रई जिला मुजफ्फरपुर ने बताया कि श्रद्धालु तीन धाम की यात्रा पर निकले हैं। शिमला से बसों से निकले श्रद्धालु हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन व बरसाना आदि का भ्रमण करते हुए नैमिष जा रहे थे। बस में 36 यात्री सवार थे। श्रद्धालुओं से भरी एक और बस यात्रा में शामिल है।
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
घरेहरा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस के हादसाग्रस्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने एतिहात के तौर पर आंशिक रूप से घायल बस चालक व अन्य दो यात्रियों को सीएचसी भिजवाया। इस दौरान एक शर्मनाक तस्वीर भी सामने आई है। घायलों ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस चालक ने दो सौ रुपये वसूल लिए।