फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhola Devi Murder: तुम मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो, फिर आरोपी ने रेत दिया था युवती का गला

Fri, 20 Jan 2023 06:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 06:24 AM IST
विज्ञापन
Brutal Murder Of Girl, Bhola Devi Murder Case , The accused had killed the girl on pressure of marriage
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

तुम मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो। युवती की इस धमकी पर युवक ने हंसिया से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इस बात का खुलासा युवक ने पकड़े जाने पर पुलिस के सामने किया है। उसकी निशानदेही पर खून से सना हंसिया और युवती का दुपट्टा बरामद कर लिया।



पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 14 दिसंबर की रात घर पर भोला देवी (20) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पिता मुन्ना ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में जुटी रही। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घटना के एक माह बाद गुरुवार को हरदौली गांव निवासी शिवम कुशवाहा उर्फ बउवा को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। उसकी निशानदेही पर घर से दूर एक खेत में छिपाया गया खून से सना हंसिया और दुपट्टा बरामद किया।

Brutal Murder Of Girl, Bhola Devi Murder Case , The accused had killed the girl on pressure of marriage
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोपी शिवम के हवाले से एसपी ने बताया कि युवती भोला उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

Brutal Murder Of Girl, Bhola Devi Murder Case , The accused had killed the girl on pressure of marriage
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

शादी का दबाव बनाकर दे रही थी धमकी
घटना वाले दिन भी युवती ने अपने गले पर हंसिया रखकर शादी का दबाव बनाते हुए जान देने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने उसी हंसिया से हत्या कर दी। दुपट्टे में हंसिया लपेटकर भाग गया था। टीम में बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, एसआई रामकिशोर सिंह व मयंक सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal Murder Of Girl, Bhola Devi Murder Case , The accused had killed the girl on pressure of marriage
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि  थाना क्षेत्र में घर में सोई भोला देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पिता ने बताया था कि सुबह बेटी को जगाने के लिए कमरे की कुंडी खटखटाई, तो आवाज नहीं हुई। इस पर मकान में घूमकर पहुंचा, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला।

विज्ञापन
Brutal Murder Of Girl, Bhola Devi Murder Case , The accused had killed the girl on pressure of marriage
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

अंदर तख्त पर बेटी भोला देवी (20) का शव खून से लथपथ मिला। बिस्तर से रजाई नीचे गिरी हुई थी। धारदार हथियार से बेटी की गला रेतकर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में वह, बेटी भोला देवी और उसकी भाभी पूनम ही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed