फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auraiya Murder Case: गुमसुम भूरा बोला- भाभी को समझाया पर नहीं मानी, मौसेरे भाई से शादी कर ली, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 23 Nov 2022 06:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Nov 2022 06:38 AM IST
विज्ञापन
Brother in law who killed sister in law in Auraiya sent to jail
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

भतीजी की शादी की और दो साल तक भाभी को खूब समझाया, पर नहीं मानी। इसके बाद मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। जेल जाने से पहले हत्यारोपी ने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने आला कत्ल और खून से सनी शर्ट बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।



औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा पीताराम में भाभी गुड़िया की हत्या में गिरफ्तार आरोपी देवर भूरा उर्फ करन सिंह ने बताया कि भाई विजय की मौत के बाद भाभी दूसरी शादी करना चाहती थी। इस पर उसे दो वर्ष तक खूब समझाया। इस बीच उसने एक भतीजी की शादी भी की।

हमेशा वह परिवार के साथ रहने के लिए कहता रहा, लेकिन भाभी नहीं मानी और मौसेरे भाई से शादी कर ली। घटना वाले दिन भाभी को देख गुस्सा आया और घटना को अंजाम दिया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घर से चाकू व हत्या के समय पहने शर्ट को बरामद किया गया है।

Brother in law who killed sister in law in Auraiya sent to jail
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

नशे की हालत में किए थे चाकूओं से वार
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा पीताराम गांव निवासी गुड्डन देवी उर्फ गुड़िया दिवाकर रविवार शाम करीब चार बजे घर की चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान नशे की हालत में देवर भूरा ने चाकूओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने भूरा को खून से सना चाकू लेकर भागता देख पति व पुलिस को सूचना दी थी।

Brother in law who killed sister in law in Auraiya sent to jail
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

महिला के गर्दन, पेट व हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे। एसपी चारू निगम ने पुलिस की दो टीमों के साथ साइबर क्राइम टीम की मदद से हत्यारोपी की तलाश शुरू की।  साइबर टीम की मदद से बिधूना कोतवाली पुलिस ने आरोपी भूरा को रविवार देर रात करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother in law who killed sister in law in Auraiya sent to jail
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी बोला- इज्जत की बात थी, इसलिए मारना पड़ा
पुलिस टीम के मुताबिक वह जनता इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास स्थित नीम के पेड़ के पास छुपकर मोबाइल चला रहा था। साथ ही भाभी के घर आ जा रहे लोगों पर भी नजर रख रहा था। पुलिस गिरफ्त में आए भूरा का कहना था कि पाप का घड़ा भर गया था, अब इज्जत की बात थी, इसलिए मारना पड़ा।

विज्ञापन
Brother in law who killed sister in law in Auraiya sent to jail
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता के बाद मां की मौत से टूटा दुखों का पहाड़
गुड़िया और विजय के तीन बच्चे लाली, अकांक्षा और शिवा हैं। दो साल पहले पिता विजय की गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गई थी। उसके बाद गुड़िया बच्चों के साथ गांव में रहने लगी थी। एक साल पहले महिला ने विजय के मौसेरे भाई राम प्रकाश से शादी कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed