फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बृजेश हत्याकांड: आरोपी दरोगा की पिस्टल छीन गाड़ी से कूदा, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

Tue, 28 Jul 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Brijesh Pal murder case:Police revealed the murder
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भोगनीपुर क्षेत्र से 16 जुलाई की रात से गायब हुए धर्मकांटा मैनेजर की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव कुएं में मिला। मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस शव तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर रस्सी से गला घोंटा था।


हत्या करने के बाद घर वालों से फोन पर 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। रात में हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस ने हत्यारोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि चौरा गांव निवासी ट्रक चालक शिवनाथ पाल के बेटे ब्रजेश पाल (25) को उसका दोस्त सुबोध सचान घुमाने-फिराने के बहाने उस धर्मकांटे से कार से ले गया था, जिस पर ब्रजेश नौकरी करता था।
Brijesh Pal murder case:Police revealed the murder
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नींद की गोलियां मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ब्रजेश की चेतना कम की और फिर कार में ही रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। रात में ही शव कान्हाखेड़ा गांव के बाहरी हिस्से में स्थित कुएं में फेंक दिया था। 16 जुलाई की सुबह ब्रजेश के फोन पर चचेरे भाई सर्वेश ने कॉल की तो सुबोध ने ही फोन अटैंड किया और 20 लाख रुपये फिरौती मांगी। धमकाते हुए कहा कि पुलिस को सूचना दी तो ब्रजेश की हत्या कर देंगे।

 
Brijesh Pal murder case:Police revealed the murder
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भाई की तरफ से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस की 12 टीमें तलाश में लगीं। शक होने पर ब्रजेश के  कान्हाखेड़ा गांव निवासी दोस्त सुबोध को सोमवार को हिरासत में लिया। सुबोध के कुबूलनामे के बाद मंगलवार को ब्रजेश का शव कुएं से बरामद कर लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brijesh Pal murder case:Police revealed the murder
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक मृतक के मोबाइल फोन और चप्पलों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हत्यारोपी सुबोध को रात में भोगनीपुर कोतवाली से कान्हाखेड़ा गांव लेकर जा रही थी। रास्ते में उसने दरोगा की पिस्टल छीनी और गाड़ी से कूदकर भागने लगा। घेराबंदी करके पुलिस को गोली चलाने पड़ी। पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
Brijesh Pal murder case:Police revealed the murder
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ट्रकों का लोन चुकाने को हत्या बाद मांग रहा था फिरौती
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सुबोध ने हत्या के बाद 20 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात स्वीकार की है। बताया है कि उसके पास दो ट्रक हैं। दोनों पर लोन है। लोन की अदायगी के लिए उसने हत्या बाद फिरौती मांगने की साजिश रची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed