{"_id":"5f2009968ebc3e63c56eb95a","slug":"vikas-dubey-big-disclosure-in-the-name-of-vikas-dubey-manu-said-you-know-his-other-name-is-executioner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के नाम पर बड़ा खुलासा, मनु बोली, उसका दूसरा नाम जानते हो जल्लाद है, सुनकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के नाम पर बड़ा खुलासा, मनु बोली, उसका दूसरा नाम जानते हो जल्लाद है, सुनकर पुलिस भी हैरान
Tue, 28 Jul 2020 05:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्दांत विकास दुबे पर सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के मारे जाने तक हर रोज हुए खुलासों ने पुलिस और प्रशासन को चौंका कर रख दिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग और एसआईटी का गठन हुआ है। इन सब के बीच विकास दुबे एक और नाम के बारे में खुलासा हुआ है। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान विकास के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में जब पुलिस वाला कुछ कहता है तो मनु उससे कहती है विकास दुबे का दूसरा नाम नहीं पता क्या? जल्लाद है। बता दें कि इससे पहले भी विकास दुबे से जुड़े हुए कई ऑडियो वीडियो वायरल हो चुके हैं।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को जब पता लगा कि पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा लिख रही है तो उसके सिर पर खून सवार हो गया था। उसी समय विकास ने कसम खाई थी कि अगर पुलिस आई तो वो किसी को जिंदा नहीं जाने देगा। एक एक पुलिसकर्मी को मारने की साजिश उसने पहले ही रच डाली थी। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा है... कसम से बता रहे हैं इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा.... पता चल जाएगा कि किसी से पाला पड़ा था। पूरी जीप मरेगी...एक-एक का खून बहेगा... हम ता-उम्र जेल काट लेंगे...। ये (डीएसपी देवेंद्र मिश्र) विकास दुबे का शिकार होगा...।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे का धमकी भरा ये ऑडियो मंगलवार को वायरल हो गया। यह बातचीत विकास और चौबेपुर थाने में तैनात सिपाही राजीव चौधरी के बीच दो जुलाई की रात की है। तब विकास को पता चल चुका था कि उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज हो रहा है। रात 12:11 बजे उसने सिपाही को फोन किया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। फोन पर विकास ने सिपाही से कहा कि जब तक मार नहीं लूंगा घर नहीं लौटूंगा, बता दो जाकर। तो सिपाही कहता है कि पहले मुझे बात करने दो।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
तब विकास कहता है कि बात कर लो वरना रायता अब फैलने वाला है। कोई नहीं बचेगा। जब फोन पर विकास सिपाही राजीव चौधरी को धमका रहा था तब वह जी हुजूरी में लगा था। जी के अलावा वो शब्द नहीं बोल पा रहा था। साफ है कि किस तरह पुलिस वाले उसकी दहशत में रहते थे। ये सिपाही पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके खिलाफ जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के बाद राजीव ने एसओ विनय तिवारी को जानकारी दी थी लेकिन वो चुप्पी साधे रहा था।