फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टॉयलेट' फिल्म से प्रभावित बहू के लिए शौचालय तैयार, काफी संघर्ष के बाद पूरी हुई मांग

Fri, 30 Mar 2018 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Bride Suneeta from kanpur Inspired By Toilet Film
सुनीता

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट' से प्रभावित होकर कन्नौज की एक दुल्हन ने खाना-पीना छोड़ दिया था। शौचालय न होने पर वह अपने ससुरालवालों से कई दिनों से जंग लड़ती रही। आखिर उसकी लड़ाई खत्म हुई और उसे नया टॉयलेट मिल गया। अब दुल्हन 14 अप्रैल को कानपुर से विदा होकर कन्नौज जाएगी।  


 

Bride Suneeta from kanpur Inspired By Toilet Film
टॉयलेट फिल्म से प्रभावित सुनीता
कन्नौज तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी सुनीता के ससुर दिनेश शर्मा ने बताया कि शौचालय के अभाव में बहू के मायके लौट जाने की बात 'अमर उजाला' में प्रमुखता से छपने पर सरकारी मशीनरी एकाएक सक्रिय हुई। कानपुर के  नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सुनीता को माड्यूलर टॉयलेट देने की घोषणा की। कन्नौज जिला प्रशासन ने उन्हें छह हजार का चेक और छह हजार कैश देकर शौचालय निर्माण शुरू कराया गया।
 
Bride Suneeta from kanpur Inspired By Toilet Film
टॉयलेट फिल्म से प्रभावित सुनीता
चेक क्लियरेंस में देरी से काम में वक्त लगा लेकिन अब शौचालय बनकर तैयार हो गया है। सुनीता के मायके वालों से बातचीत के बाद तय हुआ है कि 14 अप्रैल तक शुक्र अस्त होने के कारण विदाई ठीक नहीं है। शुक्र उदय होते ही विधि-विधान से विदा कराके सुनीता को ससुराल लाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

Bride Suneeta from kanpur Inspired By Toilet Film
शौचालय दिखाते सुनीता के ससुर दिनेश शर्मा। 
कानपुर नौबस्ती निवासी सुनीता की शादी 18 फरवरी को तिर्वा क्षेत्र के ग्राम टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी दिनेश शर्मा के बेटे सुमित से हुई थी। 20 फरवरी को वह ससुराल पहुंची सुनीता ने खुले में शौच जाने से इन्कार कर दिया। नित्यक्रिया न करने से हालत बिगड़ी तो 23 फरवरी को मायके वाले उसे अपने साथ ले आए थे। सुनीता ने साफ कह दिया था कि शौचालय बनने पर ही ससुराल वापसी करेगी।
'टॉयलेट' फिल्म से प्रभावित बहू ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी तो ससुर ने भेज दिया मायके 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed