{"_id":"5a9f836a4f1c1bea028b6056","slug":"bride-suneeta-inspired-by-toilet-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टॉयलेट' फिल्म से प्रभावित बहू ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी तो ससुर ने भेज दिया मायके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टॉयलेट' फिल्म से प्रभावित बहू ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी तो ससुर ने भेज दिया मायके
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
बहू सुनीता शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट' से प्रभावित होकर कन्नौज की एक दुल्हन ने खाना-पीना छोड़ दिया। शौचालय न होने पर वह अपने ससुरालवालों से जंग लड़ती रही। हालत बिगड़ने पर ससुर ने उसे मायके भिजवा दिया।
बहू सुनीता शर्मा।
कन्नौज तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी दिनेश शर्मा ने 18 फरवरी को बड़े बेटे सुमित की शादी कानपुर के नौबस्ता की सुनीता देवी से की थी। ससुराल पहुंची सुनीता ने 20 फरवरी की सुबह जब घर में शौचालय के बारे में पूछा तो बताया गया कि उसे खुले में जाना होगा। सुनीता ने खुले में शौच जाने से इनकार कर दिया। खाना-पीना भी छोड़ दिया। 23 फरवरी की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई।
बहू सुनीता शर्मा।
पति समेत अन्य लोगों ने काफी समझाया, पर सुनीता न मानी। बाद में मायके वालों को बुलाकर सुनीता को कानपुर स्थित मायके भेज दिया गया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। दवा अभी भी चल रही है। मंगलवार को दिनेश शर्मा ने कन्नौज सदर में आयोजित तहसील दिवस में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया और शौचालय बनवाने की मांग की। दिनेश ने बताया कि अब वह बहू को तभी विदा कराकर घर लाएगा जब शौचालय बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू सुनीता शर्मा।
उसने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया। बताया कि शौचालय के लिए वह कई बार प्रधानपति मान सिंह पाल के पास भी गया, पर उन्होंने खाते में पैसा न होने की बात कहकर टरका दिया। इस बारे में सीडीओ ने बताया कि जिला विकास अधिकारी को पात्रता की जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि प्रार्थी पात्र मिला तो उसे शौचालय अवश्य मुहैया कराया जाएगा। डीएम रवींद्र कुमार का कहना है कि प्रभारी डीपीआरओ से पात्रता की जांच कराई जाएगी। सब कुछ सही मिला तो शौचालय बनवाया जाएगा।