फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों में चार-चांद लगा रहे Bollywood Style डिजाइनर मंडप, जानिए थीम डेकोरेशन के बारे में

Fri, 20 Apr 2018 01:18 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 01:18 PM IST
सार

- फूलों से कूल-कूल सज रहे मंडप
- गर्मी को देखते हुए फूलों की सजावट पसंद आ रही लोगों को 
- लोग देसी और विदेशी फूलों से सजवा रहे शादी का हॉल और मंडप

विज्ञापन
Bollywood Style Designer mandup in marriage function
डेमो पिक
शादी समारोह में सजावट ही चार चांद लगाती है। फिर चाहे सजावट शादी के हॉल की हो या फिर मंडप की। अक्षय तृतीया से सहालग ने जोर पकड़ा है, तो गर्मी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में लोग फूलों से मंडप को सजाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं ताकि लुक कूल-कूल नजर आए। सफेद, गुलाबी, नीले और पीले रंग के फूलों की सजावट लोगों को ज्यादा भा रही है। पूरे पांडाल की सजावट करीब एक लाख रुपये से शुरू होती है। इवेंट प्लानर बताते हैं कि इन दिनों पद्मावत फिल्म में राजा रतन सिंह का किला और बाहुबली फिल्म के महिष्मती महल का सेट भी बनवाने की मांग है। इस थीम की सजावट का बजट डेढ़ लाख रुपये से शुरू होता है।

 

फूलों में है बात

Bollywood Style Designer mandup in marriage function
डेमो पिक
जयमाल का स्टेज हो या फेरों का मंडप। इनकी सजावट देसी और विदेशी फूलों से की जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड बटरकप, ब्लू बेल, बॉटल ब्रश, बिगोनिया, एस्टेर, क्रोकस और डेजी जैसे फूलों की है। इन फूलों से डिजाइनर अंदाज में सजावट की जा रही है। इन फूलों की खासियत है कि ये बहुत जल्दी सूखते नहीं हैं और इनका हल्का कलर रॉयल और कूल लुक देता है।
 

सेट में भी सजावट का पूरा ख्याल 

Bollywood Style Designer mandup in marriage function
डेमो पिक
बॉलीवुड स्टाइल के डिजाइनर सेट में भी सजावट का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। राजसी कुर्सियां, कठपुतली, हाथी की मूर्तियां, नाव, गुलदस्ते आदि से सजावट हो रही है। सजावट को पूरा राजसी लुक दिया जा रहा है। राजस्थान, गुजरात, दक्षिण भारत व बंगाल से विशेष रूप से इस प्रकार के राजसी डेकोर्स मंगाएं जा रहे हैं। इस तरह के सेट बनाने के लिए डिजाइनर थर्माकोल व लकड़ी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद का बढ़ा चलन

Bollywood Style Designer mandup in marriage function
डेमो पिक
गर्मी को देखते हुए सफेद रंग ज्यादा ट्रेंड में हैं। मेहंदी की रस्म की जगह हो या शादी की, लोग सफेद फूलों से ही सजावट करा रहे हैं। इन फूलों के साथ लोग सफेद लाइट भी लगवाते हैं ताकि सजावट में चमक आ सके। गेट से लेकर मंडप तक की सजावट सफेद रंग में की जा रही है।
 
विज्ञापन

हर सीजन की अपनी थीम

Bollywood Style Designer mandup in marriage function
डेमो पिक
सीजन के हिसाब से शादी की सजावट की जाती है। शहरवासियों की पसंद की बात करें तो उनको ऐसी थीम की सजावट पसंद आती है, जिसमें राजसी लुक भी हो और बजट भी ज्यादा ना हो। गर्मी को देखते हुए इन दिनों फूलों की सजावट की मांग ज्यादा है।
- विवेक कुमार, इवेंट प्लानर
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed