फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में थर्ड डिग्री: युवक के नाजुक अंगाें में पहले पुलिस ने पेट्रोल डाल लगा दी आग, फिर दिए शॉक

Tue, 02 Apr 2019 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
up police give third degree to man
पुलिस इंस्पेक्टर ने युवक को दी थर्ड डिग्री - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हत्या का जुर्म न कबूल करने पर दो दोस्तों को सोमवार देर रात बिठूर थाने में बुरी तरह से पीटा गया। थर्ड डिग्री दी गई। एक युवक के नाजुक अंगों में पेट्रोल डालकर इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया। इससे कपड़ों में आग लगने से युवक झुलस गया। पुलिस ने झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।


 
up police give third degree to man
पीड़ित साेनू - फोटो : अमर उजाला
घटना से गुस्साए परिजनों ने थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों पर यातनाएं देने का आरोप लगाकर अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। वहीं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पंवार का कहना है कि पूछताछ से बचने के लिए युवक ने खुद को आग लगा ली। एसएसपी ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान को सौंप दी है।

 
up police give third degree to man
नाजुक अंग में पेट्राेल डाल लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
बिठूर के भिडैया बाकरगंज निवासी निर्मल निषाद (21) की 27 मार्च को हत्या हो गई थी। उसका शव अगले दिन नारामऊ मॉडल डेयरी के सामने रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पिता रामजीवन ने निर्मल के दोस्त गांव के ही नीरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी नीरज से पूछताछ भी की थी। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गजियाखेड़ा शुक्लागंज निवासी निर्मल के बहनोई संजय के छोटे भाई मोनू और कटहा दलानपुर शुक्लागंज निवासी उसके दोस्त सोनू को सोमवार रात दबोच लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police give third degree to man
पीड़ित साेनू अस्पताल में इलाज के दौरान - फोटो : अमर उजाला
सोनू ने बताया कि शुक्लागंज से थाने लाते वक्त थानाध्यक्ष सुधीर सिंह पंवार और उनकी टीम ने उन लोगों पर हत्या का जुर्म कबूल करने का दबाव डाला। गंगा बैराज पर एनकाउंटर की धमकी भी दी। इसके बाद थाने में थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने दोनों को चमड़े के पट्टे से पीटा। कपड़े उतरवाकर थर्ड डिग्री दी। इलेक्ट्रिक शॉक लगाए। सोनू का आरोप है कि तड़के पुलिस कर्मी मोनू को हवालात से निकालकर बरामदे में ले गए।

 
विज्ञापन
up police give third degree to man
थर्ड डिग्री देने के आरोपी इंस्पेक्टर सुधीर पवार हुए सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
वहां थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों ने मोनू के नाजुक अंगों में पेट्रोल डाला फिर इलेक्ट्रिक शॉक लगाए। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। आननफानन में पुलिसकर्मी आग बुझाकर मोनू को मंधना के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल के बाहर हंगामे की सूचना पर सीओ कल्याणपुर अजय कुमार अपने सर्किल के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने सोनू को भी छोड़ दिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed