{"_id":"5f7b0cd88ebc3e9b987d723c","slug":"bikru-case-vikas-dubey-s-refugees-not-even-questioned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे को शरण देने वालों से पूछताछ तक नहीं, जानिए पुलिस वालों को मौत देने के बाद कहां रूके थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे को शरण देने वालों से पूछताछ तक नहीं, जानिए पुलिस वालों को मौत देने के बाद कहां रूके थे आरोपी
Mon, 05 Oct 2020 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू में दो जुलाई की रात आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद विकास दुबे ने कानपुर देहात के शिवली में दो दिन तक शरण ली थी। पुलिस ने शरण देने वालों पर कार्रवाई तो दूर पूछताछ तक नहीं की है।
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
किसके घर रुका था, यह भी खुलासा नहीं किया। अफसरों का दावा है कि अभी जांच चल रही है। बिकरू कांड के कुछ दिन बाद जब फरीदाबाद से प्रभात मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी, तब उसने बताया था कि वह, विकास और अमर दुबे शिवली में एक अग्निहोत्री परिवार के घर रुके थे। रात में ही पहुंच गए थे। तीन व चार जुलाई को रुकने के बाद अग्निहोत्री परिवार ने ही पांच की सुबह कार से तीनों को औरैया छोड़ा। इसके बाद सभी ट्रक से फरीदाबाद के लिए निकले।
Kanpur Encounter Case
- फोटो : amar ujala
अमर-प्रभात का परिचित है अग्निहोत्री परिवार
अग्निहोत्री परिवार अमर और प्रभात का परिचित था। विकास उन्हें नहीं जानता था। रिश्तेदार हैं या दोस्त यह अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि बदमाश जबरन एक घर में घुस गए थे। तमंचे के बल पर वहां रुके थे। हालांकि ऐसा होता तो इनके जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
अग्निहोत्री परिवार अमर और प्रभात का परिचित था। विकास उन्हें नहीं जानता था। रिश्तेदार हैं या दोस्त यह अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि बदमाश जबरन एक घर में घुस गए थे। तमंचे के बल पर वहां रुके थे। हालांकि ऐसा होता तो इनके जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर पुलिस ने बिकरू कांड चार्जशीट में चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया है। इन महिलाओं पर पुलिस कर्मियों को मारने के लिए उकसाने और उन्हें गोलियां मुहैया करने का आरोप लगाया है। उन पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस के लूटे गए असलहों को रखने में मदद का भी आरोप है।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में गुरुवार को पुलिस ने 36 आरोपियों के खिलाफ माती कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने संजू उर्फ संजय दुबे की पत्नी क्षमा, दयाशंकर अग्निहोत्री की पत्नी रेखा, अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे और रमेश की पत्नी शांति को भी आरोपी बनाया है।