{"_id":"5adb00824f1c1b3b0a8b5b62","slug":"bike-lovers-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूं ही नहीं लगा लाखों की बाइक पर फर्राटा भरने का चस्का, जानिए BIKE प्रेमियों की कुछ दिलचस्प बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं ही नहीं लगा लाखों की बाइक पर फर्राटा भरने का चस्का, जानिए BIKE प्रेमियों की कुछ दिलचस्प बातें
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:00 PM IST
सार
- 14 से 25 लाख रुपये तक की बाइकों पर फर्राटा भर रहे शहरी
विज्ञापन
महंगी बाइकों के शौकीन लोगों की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटा भरने वाली बाइकों का शौक रखने वाले कुछ शहरवासियों का इसका ऐसा चस्का लगा है कि वे महंगी-महंगी बाइकों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। थंडर बर्ड की ट्रम्फ, हार्ले डेविडसन की ब्रेक आउट, नाइट रॉड तथा सुजुकी इंट्रूडर एम 1800आर सीसी मॉडलों की बाइक लेकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। ये बाइकें जब सड़क पर चलती हैं तो हर कोई निहारने लगता हैं। ये बाइकें देखने में जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, चलने में उतनी आरामदायक भी हैं। इसके फीचर्स इतने बेहतरीन हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बाइकों के बारे में जो शहर की सड़कों पर स्पीड दिखा रही हैं।
हार्ले डेविडसन की ब्रेक आउट
हरदीप सहगल
गन हाउस मालिक हरदीप सहगल को बाइकों का शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन की ब्रेक आउट है। इसकी बाजार में कीमत 21 लाख रुपये है। उन्होंने इसे लखनऊ में कंपनी के शोरूम से खरीदा था। बाइक 1700 सीसी की है और यह मात्र 5 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। 6 गियर वाली बाइक एक लीटर में 12 किलोमीटर का माइलेज देती है। हरदीप इसे 180 की स्पीड तक चला चुके हैं। उन्होंने एक बार कानपुर से चंडीगढ़ तक 800 किमी का सफर 14 घंटे में पूरा किया था। सुबह 8 बजे निकले थे और रात 10 बजे पहुंचे थे। दस हजार किलोमीटर चलाने के बाद सर्विस में करीब 9 से 10 हजार रुपये का खर्च आता है। सर्विस करने घर पर कंपनी का इंजीनियर आता है।
हार्ले की नाइड रॉड
डॉ. देशराज
कानपुर के किडनी रोग विशेषज्ञ डा. देशराज भी बाइकों के शौकीन हैं। अपने शौक के लिए उन्होंने हार्ले डेविडसन की नाइट रॉड ली है। इसकी बाजार में कीमत 25 लाख रुपये है। उन्होंने इसे दिल्ली में कंपनी के शोरूम से खरीदा था। 5 गियर वाली बाइक 1200 सीसी की है और यह मात्र 3 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। एक लीटर में 14 किलोमीटर का माइलेज देती है। देशराज इसे 205 की स्पीड तक चला चुके हैं। उन्होंने एक बार कानपुर से दिल्ली तक 450 किमी का सफर 8 घंटे में पूरा किया था। सुबह 8 बजे निकले थे और शाम 4 बजे पहुंचे थे। दस हजार किलोमीटर चलाने के बाद सर्विस में करीब 11 हजार रुपये का खर्च आता है। सर्विस घर पर करने कंपनी का इंजीनियर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजुकी इंट्रूडर एम 1800आर
विनय मिश्रा
ज्वैलर्स विनय मिश्रा भी बाइक के शौक में पीछे नहीं है। उन्होंने सुजुकी इंट्रूडर एम 1800आर खरीदी है। इसकी बाजार में कीमत 18 लाख रुपये है। उन्होंने इसे दिल्ली में कंपनी के शोरूम से खरीदा था। 5 गियर वाली बाइक 1800 सीसी की है और यह मात्र 3 सेंकड में 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। एक लीटर में 10 किलोमीटर का माइलेज देती है। विनय इसे 180 की स्पीड तक चला चुके हैं। उन्होंने एक बार कानपुर से इलाहाबाद तक 210 किमी का सफर साढ़े तीन घंटे में पूरा किया था। सुबह 7 बजे निकले थे और सुबह 10:30 बजे पहुंचे थे। दस हजार किलोमीटर चलाने के बाद सर्विस में करीब 10 हजार रुपये का खर्च आता है। सर्विस घर पर करने ही कंपनी का इंजीनियर आता है।
विज्ञापन
थंडर वर्ड की ट्रम्फ
अमित दीक्षित
कारोबारी अमित दीक्षित को भी बाइक का शौक है। उन्होंने थंडर वर्ड की ट्रम्प बाइक खरीदी है। इसकी बाजार में कीमत 14 लाख रुपये है। उन्होंने इसे दिल्ली में कंपनी के शोरूम से खरीदा था। 6 गियर वाली बाइक 1700 सीसी की है और यह मात्र 4 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। एक लीटर में 10 किलोमीटर का माइलेज देती है। अमित इसे 170 की स्पीड तक चला चुके हैं। उन्होंने एक बार कानपुर से आगरा तक 280 किमी का सफर साढ़े तीन घंटे में पूरा किया था। सुबह 7 बजे निकले थे और 10 बजे पहुंचे थे। दस हजार किलोमीटर चलाने के बाद सर्विस में करीब 12 हजार रुपये का खर्च आता है। सर्विस दिल्ली में ही करानी पड़ती है।