फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरमाला डालने ही वाली थी दुल्हन तभी आ धमका प्रेमी और बोला- I LOVE YOU, उसके बाद हुआ ये सब

Sat, 21 Apr 2018 02:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 PM IST
सार

प्रेमी के इजहार पर दूल्हे का शादी से इंकार
जयमाल के दौरान दुल्हन को बोला आई लव यू
दूल्हा, उसका भाई और पिता पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
lover proposed to bride in front of groom at marriage function
डेमो पिक
कानपुर में नौबस्ता के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान उस वक्त बखेड़ा खड़ा हो गया, जब जयमाल के दौरान प्रेमी ने प्यार का इजहार करते हुए दुल्हन के सामने शादी करने का प्रस्ताव रख गया। इस पर दूल्हे ने शादी से इंकार करते ही वरमाला डालने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे, उसके भाई और पिता को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
lover proposed to bride in front of groom at marriage function
डेमो पिक
थाने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपों को खारिज कर अतिरिक्त दहेज की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। नौबस्ता क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी की बेटी शादी गुरुवार को एक गेस्ट हाउस से थी। बारात लखनऊ से आई थी। दूल्हा एक बैंक में क्लर्क है। जयमाल के दौरान लड़की और लड़के पक्ष के लोग स्टेच पर मौजूद थे, तभी वहां पर दुल्हन का प्रेमी पहुंच गया। उसने डीजे संचालक से माइक लिया और सीधे सीधे दुल्हन को आई लव यू बोलते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया।
 
lover proposed to bride in front of groom at marriage function
डेमो पिक
यह सुनते ही दोनों पक्षों के लोग एकदम सन्न रह गए। गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना कर दी। इधर, मौके पर पुलिस पहुंची। उससे पहले ही प्रेमी लोगों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। इसके बाद दूल्हे ने वरमाला डालने से इंकार किया तो लड़की पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट के साथ जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की पक्ष के लोगों के आरोपों के आधार पर दूल्हे, उसके भाई और पिता को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चली पंचायत, नहीं माना दूल्हा

lover proposed to bride in front of groom at marriage function
डेमो पिक
गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक थाने में चली पंचायत के बाद भी दूल्हा शादी को राजी नहीं हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाकर थाने पर हंगामा करते रहे। लड़के वाले लड़की का प्रेमी होने की बात कहकर शादी करने मना करते रहे। वहीं दूल्हन पक्ष के लोग आरोपों को गलत ठहराते दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के दो दिन पहले एसी और शादी के दिन कार की मांग की, जिसे पूरा कर पाने में असमर्थता जताते हुए अपने पक्ष के किसी युवक से बखेड़ा खड़ा कराया है।
 
विज्ञापन

दूल्हन के पिता ने दी तहरीर

lover proposed to bride in front of groom at marriage function
डेमो पिक
एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि दूल्हे और दुल्हन पक्ष एक-दूसरे पर अलग अलग आरोप लगा रहे हैं। दुल्हन के पिता ने दुल्हे और उसके परिवार पर दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी से इंकार का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुल्हा, उसका भाई और पिता पुलिस हिरासत में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed