{"_id":"5d6bbe858ebc3e016755fcc4","slug":"bahujan-samaj-party-new-slogan-in-up-by-election-2019-for-muslim-vote-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: उप चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक साधने के लिए बसपा का नया नारा 'जय भीम, जय भारत, खुदा हाफिज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उप चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक साधने के लिए बसपा का नया नारा 'जय भीम, जय भारत, खुदा हाफिज'
Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
बसपा ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए दिया नया नारा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में उप चुनाव का मैदान तैयार है। पार्टियों ने चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के लिए चुनावी चालें चलना भी शुरु कर दिया है। सवर्ण, पिछड़ी और अनुसूचित जातियों के वोट पर पहले से ही कब्जा जमाने की कोशिश में लगी बहुजन समाज पार्टी अब मुस्लिम समाज के वोट बैंक पर भी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि पिछले कुछ समय से पार्टी ने नया नारा देना शुरू किया है। जिसमें जय भीम, जय भारत के साथ अब 'खुदा हाफिज' भी बोला जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेेस और सपा को पीछे छोड़ते हुए बसपा ने जिस रणनीति के तहत ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया है।
गोविंद नगर सीट से बसपा प्रत्याशी देवी प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
उसके तहत पार्टी अब यह कहने में जुट गई है कि मुस्लिम समाज पूरी तरह से बसपा के साथ है। कांग्रेस अभी भी अपना वजूद तलाशने में जुटी है, सपा में बिखराव की दशा में बसपा मुस्लिम वोटरों के बीच नई रणनीति के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने कानपुर से फूंका उपचुनाव का बिगुल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जितने भी पार्टी के प्रमुख नेता थे, यहां तक कि कांग्रेस से बसपा में अभी-अभी शामिल हुए पार्टी के गोविंदनगर उप चुनाव प्रत्याशी देवी तिवारी ने भी अपने भाषण के बाद इस नारे का प्रयोग किया। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र का कहना है कि बसपा हमेशा सर्व समाज की बात करती आ रही है।
विज्ञापन
बसपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
इसमें मुस्लिम वर्ग भी पूरी तरह उनके साथ है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी से हमीरपुर से प्रत्याशी बनाए गए नौशाद अली, जोनल इंचार्ज जितेंद्र संखवार, सचिन त्रिपाठी, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, जिला प्रभारी मनोज दिवाकर, एसपी टेकला, रामशंकर कुरील, आरपी कुशवाहा, मुकेश कठेरिया, प्रवेश कुरील सहित अनेक लोग मौजूद रहे।