फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

51 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया ईमानदारी के साथ, पिछली सरकारों की नहीं थी नीयत साफ: सीएम

Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process of 51 thousand policemen with honesty: cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती को लेकर पिछली सरकारों की नीयत साफ नहीं थी, इसलिए भर्तियों पर कोर्ट को रोक लगानी पड़ी थी। हमें पुलिस के कार्य में आने वाली परेशानियों की भी ध्यान है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। जालौन स्थित पीटीसी, मगरौल में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लेते हुए पिछली सरकारों पर भी हमला बोला।


 
Recruitment process of 51 thousand policemen with honesty: cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले प्रदेश में एक लाख भर्तियां लंबित थी जिससे पुलिस कर्मचारियों पर अतिरिक्त ड्यूटी का बोझ पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। अब तक लगभग 71 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है। शेष 51 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी ईमानदारी के साथ चल रही है।

Recruitment process of 51 thousand policemen with honesty: cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ, नीलिमा कटियार, डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
कहा कि पुलिस को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने बजट में साढ़े छह करोड़ के रुपये की बढ़ोतरी की है। बताया कि नौ हजार दरोगाओं का प्रमोशन और 40 हजार सिपाहियों का प्रमोशन भी सूबे की इस सरकार ने करने का काम किया है। इसके साथ ही पुलिस के सिपाही अगर ड्यूटी के दौरान विकलांग होते है तो उन्हें वेेतन के बराबर आजीवन पेंशन व्यवस्था, अनुकंपा की भर्ती को भी आसान किया है। इसके साथ ही इस साल प्रदेश में 3 हजार महिलाओं को भी पीएसी में भर्ती किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment process of 51 thousand policemen with honesty: cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनते नए रंगरूट - फोटो : अमर उजाला
जिससे पुलिस में महिलाओं की भागेदारी पड़ सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने प्रस्तावित कार्यक्रम से लगभग एक घंटा देरी से पीटीसी मगरौल पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारंभ किया और फिर संक्षेप में संबोधन कर करीब पौन घंटे पहले हेलीकाप्टर से वापस हो लिए।


                                  
 
विज्ञापन
Recruitment process of 51 thousand policemen with honesty: cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पौध रोपण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रविवार दोपहर 1.25 बजे प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम से करीब 1 घंटे 13 मिनट की देरी से पीटीसी पहुंचे। जैसे ही वह हेलीकाप्टर से उतरे वैसे ही उन्होंने जिले के  चयनित जनप्रतिनिधियों से संक्षिप्त मुलाकात की। इसके बाद पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच और फिर मुख्य परिसर के बाहर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने करीब नौ मिनट तक अधिकारियों, पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ लंच के दौरान चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं व योजनाओं का फीडबैक लिया।     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed