फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auraiya Double Murder: 20 वर्ष से सुलग रही थी बदले की आग, ताबड़तोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 21 Feb 2023 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:24 AM IST
Auraiya Double Murder, The fire of revenge was smoldering for 20 years, he was killed by firing furiously
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के भीखापुर में रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रामवीर की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण के अनुसार करीब 20 वर्ष पहले रामवीर सिंह राजावत के भाई कमल उर्फ कमलू ने अरुण उर्फ बबलू के भाई राजीव सेंगर(फौजी) की दीपावली के भाई दूज पर हत्या की थी।

दोनों एक ही गांव भीखापुर के रहने वाले थे। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही है। गांव के माहौल और भाई की हत्या के बाद अरुण अपने परिवार के साथ ब्रम्हनगर औरैया में रह रहा था। मगर उसके मन में भाई की हत्या को लेकर बदले की आग सुलग रही थी।

गांव के भोला सिंह की तेहरवीं पर अरुण अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा था। इसी बीच उसकी नजर रामवीर पर पड़ी और वह आग बबूला हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो खाना खाने के दौरान ही अरुण ने रायफल से पांच गोलियां रामवीर के ऊपर दाग दी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई और वह भाग निकला।

Auraiya Double Murder, The fire of revenge was smoldering for 20 years, he was killed by firing furiously
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

भीखापुर से औरैया के ब्रम्हनगर तक रही दहशत
भीखापुर गांव ठाकुरों का गांव है। यहां कई परिवारों में वर्षों से तनातनी चली आ रही है। गांव से कुछ परिवार गांव छोड़ कर औरैया रहने आ गए। इसमें अरुण उर्फ बबलू का परिवार भी शामिल है। सोमवार रात गोली कांड के बाद गांव में दहशत फैल गई। गांव से लेकर ब्रम्हनगर तक सन्नाटा व दहशत का माहौल दिखा।

Auraiya Double Murder, The fire of revenge was smoldering for 20 years, he was killed by firing furiously
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

अरुण के मारे जाने की फैली रही अफवाह
घटना के बाद अरुण के साथ आए लोग भी भाग निकले। इस बीच एक ही युवक ग्रामीणों व परिजनों के हत्थे चढ़ा, जिसे भी लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था। इससे उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Auraiya Double Murder, The fire of revenge was smoldering for 20 years, he was killed by firing furiously
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

जिस जगह शव पड़ा मिला वहां भी पुलिस जाने से देर रात तक कतराती रही। मृतक काले रंग की जैकेट व डार्क आसमानी रंग का पैंट पहने हुए हैं। इस बीच कुछ लोगों में चर्चा रही कि मृतक अरुण है, मगर इसके किसी ने तस्दीक नहीं की। पुलिस मृतक की सही शिनाख्त कराने में जुटी है।

Auraiya Double Murder, The fire of revenge was smoldering for 20 years, he was killed by firing furiously
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

रेकी करने पहुंचे थे पहले दो युवक
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के बाद गांव से जगमोहन व जगन्नाथ नाम के दो व्यक्तियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यही लोग रामवीर के तेहरवीं संस्कार में शामिल होने की रेंकी करने आए थे। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed