फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में ढाल बनी मां तो चाकुओं से गोद किया खून से लथपथ, नौ दिन बाद मौत

Sun, 19 Jan 2020 03:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jan 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
attempt to misdeed with minor, mother murdered by accused
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में मां थी गवाह, हत्यारों ने दी मौत - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डाल जिंदा जलाने की वारदात के कुछ दिन बाद ही कानपुर में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में ढाल बनी तो हत्यारों ने चाकुओं से गोद डाला। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को सजा दिलाने की पैरवी कर रही केस की मुख्य गवाह रही पीड़िता की मां का शुक्रवार को निधन हो गया। 
attempt to misdeed with minor, mother murdered by accused
आरोपियों ने घर में घुसकर किया था लहूलुहान  - फोटो : अमर उजाला
केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अरोपियों ने नौ जनवरी को घर में घुसकर उसे चापड़ मारकर मरणासन्न कर दिया था। इस हमले में उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, हमले की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर पुलिस आरोपियों की तलाश मेें है। जाजमऊ भठ्ठा के एक साइकिल दुकानदार की नाबालिग बेटी से दो साल पहले दुष्कर्म का प्रयास हुआ था।

 
attempt to misdeed with minor, mother murdered by accused
महिलाओं को पीटते युवक - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय मौजूद मां ने बतौर चश्मदीद आरोपी आबिद, परवेज उर्फ पिंटू, महबूब, महफूज और चांद बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वह लगातार पैरवी भी कर रही थी। ऐसे में आरोपी उस पर गवाही से पीछे हटने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी लेकिन न तो उसे सुरक्षा मिली और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इससे उनका हौसला इतना बढ़ गया कि नौ जनवरी की रात घर में घुसकर महिला और उसकेपरिवार पर रॉड और चापड़ से हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
attempt to misdeed with minor, mother murdered by accused
दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महिला और उसकी बहन को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से मारापीटा गया। मोहल्ले वाले 112 नंबर पर कॉल करते रहे और बेखौफ हमलावार महिलाओं को मरणासन्न कर भाग निकले। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है।   
 
विज्ञापन
attempt to misdeed with minor, mother murdered by accused
महिलाओं को चाकुओं से गोदा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी परवेज आलम उर्फ मिंटू और मो. आबिद को शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed