फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी की हॉट सीट पर अरीवा नसीम, बीएससी की इस छात्रा की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं लोग

Wed, 21 Nov 2018 08:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Ariva naseem from etawah on KBC's Hot Seat
डेमो पिक
सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में यूपी के इटावा जिले की बेटी ने जलवा दिखाया है। हॉट सीट पर बैठकर उसने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब बेबाकी के साथ दिए। हालांकि कितनी राशि जीती है, इसके जवाब में कहा कि अभी शो का टेलीकास्ट नहीं हुआ है। इस वजह से यह बताने से मना किया गया है। शो बुधवार और गुरुवार को टेलीकास्ट होगा।   


 
Ariva naseem from etawah on KBC's Hot Seat
अरीवा नसीम - फोटो : अमर उजाला
बकेवर कस्बे के मुहल्ला आजाद नगर में रहने वाले नसीमुद्दीन शेख की बेटी अरीवा नसीम कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंची है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए। अरीवा की इस उपलब्धि पर परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। अरीवा के पिता नसीमुद्दीन शेख पेशे से लेखपाल हैं। वर्तमान में बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में तैनात हैं। 

 
Ariva naseem from etawah on KBC's Hot Seat
अरीवा नसीम
अरीवा यहां अपने ताऊ लार्ड मदर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और सपा नेता नूरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ पप्पन के साथ रहती हैं। अरीवा ने बताया कि वह लखना स्थित राजबहादुर सिंह डिग्री कॉलेज से बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा हैं  और पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ariva naseem from etawah on KBC's Hot Seat
अरीवा नसीम - फोटो : अमर उजाला
अरीवा ने बताया कि उसने शो के लिए मोबाइल फोन से भागीदारी की शुरुआत की थी। 72 लाख लोग घर बैठे केबीसी खेलते हैं। इसमें से पांच सौ लोग चुने जाते हैं। उन 5 पांच सौ लोगों के ऑडिशन के बाद दस को शो में पहुंचने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Ariva naseem from etawah on KBC's Hot Seat
डेमो पिक
अरीवा ने कहा कि वे खुश किस्मत हैं कि शो तक पहुंचीं। टीवी पर उसका शो बुधवार व गुरुवार को आएगा। अरीवा कहती हैं कि वे अमिताभ बच्चन से मिलकर बेहद खुश हैं। वे सलमान खान की भी बड़ी फैन हैं। उनसे मिलने की इच्छा भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed