फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट: एसपीजी ब्लैक कमांडो के अलावा 5 हजार पुलिसकर्मियों के साए में रहेंगे प्रधानमंत्री

Sat, 29 Feb 2020 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Apart from SPG black commando, Prime Minister will be in the shadow of 5 thousand policemen
चित्रकूट पहुंचेंगे पीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी चित्रकूट आ रहे नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का खाका इतना मजबूत बनाया गया है कि उनके आस-पास गिने चुने ही लोग पहुंच पाएंगे। एसपीजी के आईजी डीआईजी के नेतृत्व में चल रहे सुरक्षा से जुड़े मामले में ब्लैक कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स, पीएएसी के अलावा पांच हजार पुलिसकर्मियों के साए में प्रधानमंत्री रहेंगे। इसके लिए समूचे बुंदेलखंड के जिलों की पुलिस फोर्स व अधिकारी बुलाए गए हैं।
Apart from SPG black commando, Prime Minister will be in the shadow of 5 thousand policemen
चित्रकूट में 5 हजार पुलिसकर्मियों के साए में रहेंगे प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
हैलीपैड से लेकर जनसभा स्थल का दो बार सुरक्षाकर्मियों ने फ्लीट से ट्रायल किया। दो हेलीकाप्टर ने दो बार जनसभा स्थल के पास बने चार हैलीपैडों में लैडिंग कर ओके कर दिया है। आपात स्थिति के लिए पुलिस लाइन में एक हैलीपैड बनाया गया है। 
 
Apart from SPG black commando, Prime Minister will be in the shadow of 5 thousand policemen
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भरतकूप के गोंडा में हाईवे किनारे जनसभा व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शिलान्यास स्थल पर एसपीजी के आईजी व डीआईजी ने डयूटी पर लगे पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर डयूटी में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा गया कि पीएम सीएम की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। जनसभा स्थल को छह जोन में बांट कर ड्यूटी तय कर दी गई है। यह भी निर्देश है कि सभा में आने वाले लोगों के साथ सद्वयवहार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Apart from SPG black commando, Prime Minister will be in the shadow of 5 thousand policemen
चित्रकूट में 5 हजार पुलिसकर्मियों के साए में रहेंगे प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पांच एसपी, सात अपर एसपी व 24 सीओ सहित 42 एसओ, 300 एसआई, 20 महिला एसओ, तीन हजार आरक्षी, पांच कंपनी पीएसी बल, दो कंपनी पैरामिलिट्री तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा रहेगा। एसपीजी ने शिलान्यास स्थल सहित आस-पास क्षेत्र में गहनता से जांच कर जिला अस्पताल में सेफ हाउस का निरीक्षण किया है। 

जनसभा स्थल के पास चार हैलीपैड बनाए गए हैं। आपात स्थिति के लिए पुलिस लाइन खोह में भी एक हैलीपैड तैयार है। अब तक माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकाप्टर आएंगे जो भरतकूप में ही उतरेंगे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री अलग हेलीकाप्टर से आएंगे। ऐसे में एक हेलीकाप्टर तो भरतकूप उतरेगा तो दूसरे को पुलिस लाइन में उतारना होगा। यह भी संभावना है कि यदि एक ही हेलीकाप्टर में राज्यपाल व सीएम आए तो फिर कोई परेशानी नहीं होगी। प्रयागराज से ही यह सभी हेलीकाप्टर से आएंगे। 
विज्ञापन
Apart from SPG black commando, Prime Minister will be in the shadow of 5 thousand policemen
पीएम के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से दो हेलीकाप्टर से भरतकूप के जनसभा स्थल के पास हैलीपैड में लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार को सुबह व शाम को कराये गए डेमो सफल रहे। गुरुवार को भी एक बार डेमो किया गया था। इसके बाद हैलीपैड स्थल के चारों ओर पानी का छिड़काव सुबह शाम जारी रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed