{"_id":"6aa05a918014d8c39f0be8e4","slug":"instructions-issued-to-conduct-a-survey-for-constructing-a-new-barrage-at-ramghat-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136030-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामघाट पर नया बैराज बनाने के लिए सर्वे करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामघाट पर नया बैराज बनाने के लिए सर्वे करने के निर्देश
Wed, 09 Sep 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08 सीकेटीपी 19 रामघाट का निरीक्षण करते पर्यटन अपर प्रमुख सचिव अमृत अभिजात व अन्य। संवाद
चित्रकूट। सीएम के दौरे के बाद शासन की उच्चस्तरीय टीम मंगलवार को धर्मनगरी पहुंची।
पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य के अपर प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अगुवाई में टीम ने मंदाकिनी में आई भीषण बाढ़ से रामघाट सहित हुए नुकसान का जायजा लिया। बाद में न्यू सर्किट हाउस देवांगना में में बैठक में विभागवार प्रगति जानी। इस मौके पर रामघाट पर उतारा पुल से 100-150 मीटर आगे नया बैराज बनाने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए।
अमृत अभिजात ने कहा कि कम समय में बाढ़ से व्यापक क्षति हुई है। इसका आकलन कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी जाएगी। सिंचाई विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश से समन्वय कर गेज लगाए जाएंगे और मंदाकिनी पर बन रहे बांध का कार्य तेज किया जाएगा।
रामघाट पर उतारा पुल से 100-150 मीटर आगे नया बैराज बनाने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। बताया कि जिले में लोक निर्माण विभाग की 56 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं, जिन्हें अस्थायी रूप से चलने लायक बनाया गया है और एस्टीमेट तैयार है।
विज्ञापन
नगर विकास विभाग ने पालिका की क्षति का प्रस्ताव मांगा है। एडीएम न्यायिक अरुण कुमार और ईओ कर्वी अजय यादव ने बताया कि नगर पालिका की 22.22 करोड़ की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। राहत आयुक्त ने 44 विद्यालयों में 56 लाख की क्षति पर धनराशि भेजने की बात कही। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि 728 प्रभावितों को 55 लाख रुपये खातों में भेजे गए हैं।
प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रस्तुत समस्याओं एवं क्षति का नियमानुसार आकलन कराकर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, पीडब्ल्यूडी अजय चौहान, नगर विकास पी. गुरुप्रसाद, पशुधन मुकेश मेश्राम, विधायक अविनाश द्विवेदी, एसपी अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री भैरों प्रसाद मिश्र, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।