{"_id":"5e59186b8ebc3ef3a816f1a9","slug":"prime-minister-modi-will-spend-one-and-a-half-hours-in-dharmanagri-chitrakoot-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी चित्रकूट में आज डेढ़ घंटा गुजारेंगे पीएम मोदी, करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी चित्रकूट में आज डेढ़ घंटा गुजारेंगे पीएम मोदी, करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास
Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी का चित्रकूट दौरा कल
- फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से भरतकूप के गोंडा पहुंचेगे। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में वह कृषक प्रदर्शनी, पेयजल योजना का स्टाल व डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन करेंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री किसान योजना व केसीसी पर आधारित फिल्म का भी मंच के पीछे लगी बड़ी एलईडी से प्रदर्शित की जाएगी।
Trending Videos
पीएम का इंतजार, यूपी एमपी सीमा पर विशेष सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
एक बजे हैलीपैड पर उतरने के बाद एक बजकर पांच मिनट तक कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार की परियोजनाओं से संबधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। एक बजकर दस मिनट पर बुंदेलखंड पेयजल योजना के स्टाल का अवलोकन, एक बजकर 15 मिनट पर यूपीडा के स्टाल का अवलोकन, एक बजकर 20 मिनट पर मंच पर आगमन होगा।
केंद्र व प्रदेश के कई अधिकारियों ने जमाया डेरा, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
एक बजकर 25 मिनट परकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर स्वागत करेंगे। एक बजकर 25 मिनट से एक बजकर 35 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम किसान योजना की लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। एक बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री किसानों को केसीसी जारी करने के अभियान का शुभांरभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एक बजकर 45 मिनट तक मंच पर लगी स्क्रीन पर डिफेंस कॉरिडोर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। एक बजकर 50 मिनट पर किसानों को केसीसी वितरित करेंगे। एक बजकर 55 मिनट पर देश के 10 हजार किसानों के संगठन की स्थापना व उनके कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
पीएम के आने से पहले बैठक करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दो बजे तक बटन दबाकर प्रधानमंत्री बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलायांस करेंगे। दो बजे से दो बजकर 30 मिनट (आधे घंटे) तक प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। दो बजकर 35 मिनट पर प्रधानमंत्री हैलीपैड आकर प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।