फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Event: 15 सरकारी स्कूलों के एक हजार बच्चों ने मेट्रो से की सैर, बाल उद्यान में झूले का लिया आनंद

Wed, 09 Oct 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Event: One thousand children from 15 government schools took a trip by metro
Amar Ujala Event - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर अमर उजाला की ओर से सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मेट्रो का सफर, बाल उद्यान भ्रमण और ज्ञानवर्द्धक टूर का आयोजन किया गया। इसमें 15 सरकारी स्कूलों के एक हजार बच्चों ने मेट्रो ट्रेन से शहर को देखा। मोतीझील में झूलों का आनंद लिया। रोचक प्रतियोगिता में उपहार जीते और किताब-पेंसिल की किट भी दी गई। पहली बार मेट्रो में बैठे बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस दाैरान 10 फेरों में बच्चों को आईआईटी मेट्रो स्टेशन से मोतीझील मेट्रो स्टेशन पहुंचाया गया।


हिप-हिप हुर्रे और जयकारों के साथ ट्रेन चली तो बच्चे खिलखिला कर हंस पड़े। बोले मजा आ गया, पहली बार इतनी ऊंचाई से शहर को देख रहे हैं। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, खेत, चलता ट्रैफिक देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। सबसे पहले यूपीएस कटरी शंकरपुर सराय कल्याणपुर के बच्चे बस से आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। इनमें से ज्यादातर बच्चों ने पहली बार मेट्रो ट्रेन का सफर किया। यहां पर स्टेशन कंट्रोलर नीलम ने बच्चों को बताया कि मेट्रो ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट लेना होता है, टिकट को स्कैन कराना होता है, यदि कोई सामान साथ में है तो उसको चेक कराया जाता है।
Amar Ujala Event: One thousand children from 15 government schools took a trip by metro
Amar Ujala Event - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले पीली लाइन में खड़े रहना चाहिए। दरवाजे खुलने पर अंदर जाते हैं और फिर सीट पर बैठते हैं। ट्रेन के दरवाजे के पास कभी नहीं खड़े होते हैं। ट्रेन रुकने पर आराम से उतरते हैं। सबकुछ सुनने के बाद बच्चे बोले थैंक्यू। इसके बाद ट्रेन का सफर शुरू हुआ। जैसे ही ट्रेन चली बच्चों का उत्साह बढ़ता चला गया। हर मेट्रो स्टेशन आने के बाद बच्चे बोलते कि अब ये स्टेशन आने वाला है। स्कूल के बच्चे विजय, उत्कर्ष, आशा, नीता और निशा ने बताया कि वो कभी ट्रेन में नहीं चढ़े, पहली बार ट्रेन का सफर किया वो भी मेट्रो। बहुत खुशी हो रही है। बाेले, जब घर पहुंचेंगे तो आसपास के सब लोगों को बताएंगे।
Amar Ujala Event: One thousand children from 15 government schools took a trip by metro
Amar Ujala Event - फोटो : अमर उजाला
अरे ये तो फिसलने वाला झूला है... हम झूलेंगे
मेट्रो से बच्चे मोतीझील बाल उद्यान पहुंचे। वहां अलग-अलग प्रकार के झूला देखकर मन मचल उठा और झूलों की ओर दौड़ पड़े। फिसलने वाले, साइकिलिंग, घूमने वाला और उछलने वाले झूले पर जमकर मस्ती की। कक्षा सात में पढ़ने वाले आकाश, कक्षा आठ में पढ़ने वाले हिमांशु, आयुष और कक्षा छह में पढ़ने वाले पीषूष बोले ऐसे झूले तो देखे ही नहीं, झूले झूलकर खूब मजा आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Event: One thousand children from 15 government schools took a trip by metro
Amar Ujala Event - फोटो : अमर उजाला
अरे चलने वाली सीढ़ी
मेट्रो ट्रेन में सफर करने आए बच्चों ने एस्केलेटर देखा तो बोले ये तो चलने वाली सीढी है। ऐसी सीढ़ी तो कभी नहीं देखी। कतारबद्ध चल रहे बच्चों के लिए ये किसी कौतुहल से कम नहीं था। सभी बच्चे ऐसे ही आपस में बात कर रहे थे।
 
विज्ञापन
Amar Ujala Event: One thousand children from 15 government schools took a trip by metro
Amar Ujala Event - फोटो : अमर उजाला
इन स्कूलों के बच्चों ने किया सफर
कंपोजिट विद्यालय नानकारी, प्राथमिक विद्यालय काशीरामनगर, कंपोजिट विद्यालय बेनाझाबर, यूपीएस कन्या मस्वानपुर विद्यालय, यूपीएस लोढ़वा खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय बड़ा मंगलपुर कल्याणपुर, प्राइमरी कटरी शंकरपुर सराय, प्राइमरी विद्यालय रमईपुर द्वितीय, कंपोजिट स्कूल हरदौली, यूपीएस रमईपुर प्रथम, कंपोजिट रमईपुर बिधनू ब्लॉक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, यूपीएस बिधनू विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed