फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में मेडल व सम्मान पाकर झूम उठे मेधावी

Thu, 27 Jun 2019 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in kannauj district
कन्नौज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में अमर उजाला ने सामाजिक सरोकारों के तहत गुरुवार को जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेधा का लोहा मनवाने वाले 47 छात्र-छात्राओं को भविष्य ज्योति मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इंटरमीडिएट के कुछ छात्र और छात्राएं दाखिले व तैयारी के लिए बाहर गए हुए हैं। ऐसे इनके अभिभावकों ने यह सम्मान प्राप्त किया।


शहर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह सवा ग्यारह बजे भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआईओएस महेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य शिवकुमार विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माला चढ़ाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया।
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in kannauj district
कन्नौज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मेधावी छात्रों के लिए यह गर्व का दिन है। कठिन परिश्रम कर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनकी सफलता में अभिभावकों का बड़ा योगदान है। उनके मार्गदर्शन से वह इस सफलता को पा सके हैं। प्रतिभाएं मोहताज नहीं होती हैं। जिलाधिकारी ने  छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के बाद कई बार छात्र अति उत्साह में आगे फिसल जाते हैं।

छात्र अपनी पढ़ने की निरंतरता को बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी मुकाम को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। अपनी गलतियों से सीख लेते हुए कमजोरी वाले पक्ष को मजबूत कर आसानी से लक्ष्य पा सकते हैं। डीआईओएस मदनपाल सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in kannauj district
कन्नौज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
मालती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र गौरव कुमार के प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल करने पर हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह और अधिक मेहनत करें। आगे चलकर वह अपने मुकाम तक जरूर पहुंचेंगे। छात्र लक्ष्य तय करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमाकांत अवस्थी, महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन मोहन चतुर्वेदी, अमित द्विवेदी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे। 

सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में जेपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र अंकुर मेहरोत्रा, अमरेंद्र पाल, सोनाली पटेल, सौम्या दुबे, आयुष दीक्षित, ऋतिका जैन व सेंट जेवियर्स की इंशा आलम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in kannauj district
कन्नौज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल 
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में सेंट जेवियर्स के राजन दुबे, शिवम प्रजापति, नैंसा गुप्ता, दिती पाल, राजन मिश्रा व जेपीएस के सुजीत कुमार को सम्मानित किया गया।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में गौरव कुमार, अमन कुमार, अंशुमान चतुर्वेदी, दीक्षा शर्मा, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, आर्यन कटियार, गरिमा राजपूत, अपर्णा, अभय प्रताप सिंह, हर्ष त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in kannauj district
कन्नौज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में अनामिका यादव, प्राची राजपूत, अवधेश राजपूत, अंजली शुक्ला, अंजली यादव, हर्षी गुप्ता, अंकित सिंह राजपूत, आशुतोष, साधना दीक्षित, मानवेंद्र राजपूत, देवर्षि दीक्षित, गौरव, मनीष कुमार राजपूत, अपर्णा सिंह, प्रिंस यादव, प्रिया यादव, मयंक यादव को सम्मानित किया गया।

आईसीएसई बोड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट
सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी छिबरामऊ के आईसीएसई बोर्ड में इंटरमीडिएट के आयुष दीक्षित, अजयराज व हाईस्कूल में गोपाल सिंह चौहान, ऋषभ यादव, पूर्णिमा सिंह को सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed