{"_id":"5d14bbf48ebc3e3ce964600e","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-event-in-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके 50 मेधावी, डीएम व एसपी ने कॅरियर में उड़ान के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके 50 मेधावी, डीएम व एसपी ने कॅरियर में उड़ान के दिए टिप्स
Thu, 27 Jun 2019 06:39 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कड़ी मेहनत और लगन से मेरिट में स्थान पाने वाले 50 मेधावियों को अमर उजाला की ओर से ‘भविष्य ज्योति’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ व डीआईओएस ने मेधावियों को आगे की शिक्षा व करियर में चमक बिखेरने के टिप्स दिए। उनमें संस्कारों से जुड़े रहने, समाज व देश सेवा का भाव भी जगाया।
फर्रुखाबाद में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में जिले की मेरिट में स्थान पाने वाले 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इनमें आईसीएसई बोर्ड के 10, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के 20-20 मेधावी शामिल रहे। डीएम, एसपी व सीडीओ ने बच्चों को प्रशस्तिपत्र देने के साथ गले में मेडल पहनाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान पाकर मेधावियों की खुशी देखते बन रही है। कई मेधावी परिजनों के साथ मंच पर सम्मान लेने पहुंचे। तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंजता रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। यहां सम्मानित हुए बच्चों को मिली खुशी उन्हें और बेहतर करने की ओर अग्रसर करेगी। अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में लगातार लक्ष्य के लिए समर्पित रहने की जरूरत है। नई पीढ़ी सामाजिक दायित्वों व संस्कारों को न भूलें। उन्हें पढ़ाई व लक्ष्य के साथ अपने परिवार के साथ जुड़ाव रखना भी जरूरी है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि भविष्य ज्योति एक सुखद आयोजन है। इसके लिए अमर उजाला को साधुवाद। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों पर माता-पिता को भी गर्व होता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। यहां सम्मानित हुए बच्चों को मिली खुशी उन्हें और बेहतर करने की ओर अग्रसर करेगी। अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में लगातार लक्ष्य के लिए समर्पित रहने की जरूरत है। नई पीढ़ी सामाजिक दायित्वों व संस्कारों को न भूलें। उन्हें पढ़ाई व लक्ष्य के साथ अपने परिवार के साथ जुड़ाव रखना भी जरूरी है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि भविष्य ज्योति एक सुखद आयोजन है। इसके लिए अमर उजाला को साधुवाद। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों पर माता-पिता को भी गर्व होता है।
फर्रुखाबाद में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
समाज व देश भी उनसे उम्मीदें रखता है। पहले की तुलना में अब कड़ी प्रतिस्पर्धा हो गई है। लक्ष्य बनाना आवश्यक है। फिर लगन और मेहनत से उस पर खरा उतरना होता है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि जो बच्चे तैयारी के लिए कोटा व अन्य शहरों में रह रहे हैं। उनसे अभिभावकों को लगातार फोन आदि के माध्यम से भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखे रहना चाहिए। परिस्थिति विशेष से उनका ध्यान किसी दूसरी ओर न मुड़ पाए, इसके लिए सतर्कता जरूरी है।
डीआईओएस डॉ.जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अच्छी शिक्षा के प्रति जागरूकता का वातावरण बनता है। शासन की मंशानुरूप शिक्षण गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य मीना यादव ने भी मेधावियों की हौसलाअफजाई की। समारोह में अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक जनआंदोलन की प्रशंसा की गई। इस मौके पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, अब्दुल रऊफ, आलोक सक्सेना, रवींद्र सिंह यादव, सहसमन्वयक प्रदीप यादव, जिला क्रीड़ा प्रभारी अनुसुइया दीक्षित आदि मौजूद थीं।
डीआईओएस डॉ.जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अच्छी शिक्षा के प्रति जागरूकता का वातावरण बनता है। शासन की मंशानुरूप शिक्षण गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य मीना यादव ने भी मेधावियों की हौसलाअफजाई की। समारोह में अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक जनआंदोलन की प्रशंसा की गई। इस मौके पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, अब्दुल रऊफ, आलोक सक्सेना, रवींद्र सिंह यादव, सहसमन्वयक प्रदीप यादव, जिला क्रीड़ा प्रभारी अनुसुइया दीक्षित आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खूब खींची सेल्फी और फोटो
डीएम, एसपी व सीडीओ जब मेडल व प्रमाणपत्र के साथ मेधावियों को सम्मानित कर रहे थे, तो उनके अभिभावक भी इन पलों को यादगार बनाने के लिए सेल्फी व फोटो ले रहे थे।
इन्हें मिला सम्मान
यूपी बोर्ड हाईस्कूल
खुशबू, प्रद्युम्न वर्मा, आकाश प्रजापति, आस्था गौर, मुकुल सिंह, सचिन राजपूत, दिव्या पाल, अभिषेक पाल, अभय सक्सेना, अंकिता सक्सेना, अंशिका राजपूत।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट
आनंद, नमन प्रताप सिंह, सुधीर शर्मा, सचिन पाल, उपदेश सिंह, अनुपम बाबू, श्रद्धा शर्मा, ऋषभ सिंह, यशवीर सिंह, दीक्षा शाक्य।

सीबीएसई हाईस्कूल
शास्वत वर्मा, तनय अग्रवाल, सिद्धांत सिंह, अंकित सिंह, सरल अग्रवाल, करन गंगवार, शिवम यादव, आकृति कुशवाहा, प्रतीक सिंह, अनिरुद्ध सिंह, दीपक सिंह, वैभव यादव।
सीबीएसई इंटरमीडिएट
रजत शुक्ला, राना हिजाब, अभिषेक राठौर, तन्वी अग्रवाल, शिवांगी, नवीन, ऐश्वर्या सिंघल, दिव्यांश चौरसिया, हिमांशु गुलाटी, अजय शुक्ला।
आईसीएसई दसवीं
दीक्षा पालीवाल, आयशा जैन, रजत गंगवार, अक्षत शाक्य, शिवांगी चौधरी।
आईसीएसई बारहवीं
शैली अग्रवाल, कशिश पटेल, आयुष गुप्ता, श्रेया अवस्थी, अक्षत तिवारी।
भविष्य ज्योति सम्मान की और फोटो देखें
https://www.amarujala.com/tags/amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2019