फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: दसवें दिन विधवा हो गई इनामी बदमाश अमर की पत्नी, दुल्हन का साथ छोड़कर हुआ था फरार

Thu, 09 Jul 2020 09:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: wife of crook Amar Dubey widow on the tenth day
अमर की नौ दिन पहले हुई थी शादी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ एसटीएफ और पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे गिरोह के शातिर शूटर अमर दुबे की दस दिन पहले शादी हुई थी। दसवें दिन ही उसकी पत्नी विधवा हो गई। बिकरू गांव निवासी विकास दुबे के परिवार में 29 जून को अमर दुबे की शादी थी।
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: wife of crook Amar Dubey widow on the tenth day
अमर दुबे की फाइल फोटो व विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
गांव में शहनाई बज रही थी, मंगल गीत गाए जा रहे थे। अमर की शादी कल्याणपुर निवासी एक युवती से हुई थी। इसी के बाद 2/3 जुलाई की रात को बिकरू गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। सुबह हुई तो यहां एक नहीं बल्कि आठ पुलिसकर्मियों के शव पड़े थे।
 
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: wife of crook Amar Dubey widow on the tenth day
अमर दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में विकास दुबे के साथ उसके दाहिने हाथ कहे जाने वाले उसके पारिवारिक अमर दुबे को शूटर के रूप में नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही अमर दुबे दुल्हन का साथ छोड़कर फरार हो गया था। तभी से एसटीएफ उसके पीछे लगी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: wife of crook Amar Dubey widow on the tenth day
अमर दुबे - फोटो : self
एसटीएफ सूत्रों का दावा है कि वह विकास दुबे के साथ ही फरार हुआ था और उसके साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद तक गया था, लेकिन पुलिस ने छापा मारा तो वहां से भाग निकला था। वहीं से लखनऊ एसटीएफ की टीम अमर के पीछे लग गई थी। बुधवार सुबह उसे हमीरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इसी के साथ दसवें दिन उसकी पत्नी विधवा हो गई।

 
विज्ञापन
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: wife of crook Amar Dubey widow on the tenth day
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
एमपी जाने के इंतजार में था अमर दुबे 
हरियाणा के फरीदाबाद तक गया अमर दुबे पुलिस की पहुंच से बच नहीं पाया। पुलिस ने जब फरीदाबाद में छापा मारा तो वह वहां से भाग कर मौदहा कस्बा आया। यहां पहुंचने पर पैदल ही मौदहा क्षेत्र के अरतरा गांव के लिए चल पड़ा, लेकिन गांव पहुंचने पर रिश्तेदार ने अमर दुबे को शरण देने से इनकार कर दिया। शरण न मिलने पर वह यहां से मध्य प्रदेश जाने के जुगाड़ में था। बताते हैं कि मध्यप्रदेश के सतना, शहडोल आदि जनपदों में इनकी रिश्तेदारी हैं। यहीं पर जाकर शरण लेना चाहता था। इसी बीच टोह लेते हुए एसटीएफ अमर तक जा पहुंची।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed