फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WOW! गाड़ी में नींद आई तो बज उठेगा अलार्म, जानिए कैसे

Mon, 29 Jan 2018 03:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Alarm will wake up when sleeping in car
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर में दो दिवसीय ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ का रविवार को समापन हो गया। इस स्टार्टअप क्लास में एक डिवाइस चर्चा का विषय बनी रही। जानें ये डिवाइस कैसे करती है ये काम...


 
Alarm will wake up when sleeping in car
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, एंटरप्रिन्योरशिप सेल और टाईयूपी की ओर से आयोजित ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ का मुख्य मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। इसके हेड अजय त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ऑक्सेन फार्म सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप रहा। ऑक्सेन कंपनी में निवेशक पांच से दस करोड़ रुपये निवेश करेंगे। दूसरे नंबर पर प्रोसॉक इनोवेटर कंपनी रही।
 
Alarm will wake up when sleeping in car
डेमो पिक
प्रोसॉक के फाउंडर ने मेंटरशिप की डिमांड की थी इसलिए उन्हें मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दो कंपनियां रहीं। इनमें कृतसनम टेक्नोलॉजी और पार्थमेश कांत एगोस रहे। इन दोनों कंपनियों पर दो से पांच करोड़ रुपये का निवेश होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alarm will wake up when sleeping in car
डेमो पिक
किसानों को खेती के साधन उपलब्ध करा रहे
पहला स्थान हासिल करने वाली कंपनी ऑक्सेन फार्म सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड किसानों को खेती का अत्याधुनिक मशीनें किराये पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के फाउंडर विश्वजीत सिन्हा ने बताया कि शुरूआत मध्य प्रदेश के मुशंगाबाद, विदिशा से की गई। अब यह कंपनी छत्तीसगढ़ के बालादे, यूपी के मैनपुरी और चंदौली जिलों में चल रही है। विश्वजीत मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से 2005 में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

 
विज्ञापन
Alarm will wake up when sleeping in car
डेमो पिक
आईआईटी से बीटेक कर रहे छात्र कौस्तुब मुनेंद्र ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिससे गाड़ी चलाते समय नींद आने पर अलार्म बज उठेगा। कौस्तुब की इस डिवाइस को हाल ही में सैमसंग इनोवेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा इस पर वृहद स्तर पर रिसर्च करने के लिए सैमसंग के सीटीओ ने अपने इनोवेशन लैब में आमंत्रित किया है। कौस्तुब ने स्टार्टअप मास्टर क्लास में इसका प्रेजेंटेशन दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed