{"_id":"5a6ec55b4f1c1b4e588b56ef","slug":"these-players-from-up-in-ipl-auction-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले यूपी के \"नवरत्न\", इन पर दांव लगाने की ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2018: बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले यूपी के "नवरत्न", इन पर दांव लगाने की ये है वजह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन-11 में यूपी के नौ खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों में लिया गया है। सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को तो आईपीएल की टीमें पहले ही ले चुकी थीं।
भुवनेश्वर कुमार
कानपुर के कुलदीप यादव और अंकित सिंह राजपूत को शनिवार को करोड़ों रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने लिया था। रविवार को सरफराज खान, मोहसिन खान, अक्षदीप नाथ, शिवम मावी और रिंकू सिंह को भी टीमों ने अच्छी कीमत में लिया है।
कुलदीप यादव
आईपीएल कमिश्नर और यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह अच्छे संकेत हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल में नीलामी के दूसरे दिन रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। सीजन-10 में उन्हें किंग्स इलेवन ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। इसी प्रकार अक्षदीप नाथ को एक करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। पिछले साल गुजरात लायंस ने इनको 10 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित सिंह राजपूत
रैना की टी-20 टीम में वापसी
यूपी रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना की दोबारा भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। अब यूपी से दो खिलाड़ी भारतीय टीम में होंगे।
यूपी रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना की दोबारा भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। अब यूपी से दो खिलाड़ी भारतीय टीम में होंगे।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम
ग्रीनपार्क मैचों के लिए तैयार
आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम आईपीएल मैचों के लिए तैयार है। आईपीएल का आयोजन कराने वाली संस्था आईएमजी दो फरवरी को लखनऊ के एकाना स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। आईएमजी की मुख्य कर्ताधर्ता कैथलीन अपनी टीम के साथ एकाना स्टेडियम का निरीक्षण करेंगी।