फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP को सीधा ‘ऑनलाइन टक्कर’ देने आ रही अखिलेश की Digital Force, ऐसे हो रहीं तैयारियां

Thu, 28 Sep 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
akhilesh launches samajwadi digital force
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
BJP जैसे बड़े दलों को सोशलमीडिया पर टक्कर देने के लिए अखिलेश ला रहे हैं अपनी डिजिटल फोर्स। ट्वीट करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिजिटल फोर्स की बैठक की घोषणा करते हुए विपक्षी दलों के फेक डिजिटल कन्टेन्ट को कड़ी टक्कर देने की बात कही।
akhilesh launches samajwadi digital force
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों से लोहा लेने के लिए सपा ने डिजिटल फोर्स का गठन किया है। सोशल मीडिया के महत्वपूर्ण प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्अप औऱ यूट्यूब पर ये फोर्स एक्टिव रहेगी। इस डिजिटल फोर्स से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए की अखिलेश यादव ने www.samajwadidigitalforce.com वेबसाइट लांच की है।
akhilesh launches samajwadi digital force
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
इस वेबसाइट पर ओपन रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन फार्म दिया गया है। अखिलेश यादव के इस डिजिटल फोर्स को इंटरनेट की दुनिया में समाजवादी पार्टी की नितियों का प्रचार और विरोधियों का जवाब देने के लिए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी की डिजिटल टीम से सीधे टक्कर लेने के लिए अखिलेश ने समाजवादी डिजिटल फोर्स बनाई है। सपा को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा जवाबदेह बनाने के लिए युवा सपा कार्यकर्ताओं को ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्अप औऱ यूट्यूब पर एक्टिव कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh launches samajwadi digital force
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
पहले चरण में सपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा है जो डिजिटल प्लेटफार्म पर पार्टी की इमेज को बेहतर बनाने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी का मानना है कि कई बार विपक्षियों के सोशल मीडिया का जवाब वो सही तरीके से नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हे मुंह की खानी पड़ती है। 
विज्ञापन
akhilesh launches samajwadi digital force
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
समाजवादी डिजिटल फोर्स के बारे में सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दुष्प्रचार कर जातिवाद साम्प्रदायिकता को फैला रही है। इसलिए अब समाजवादी पार्टी ने भी इस लड़ाई का जवाब देने के लिए डिजिटल फोर्स का गठन किया है। इसके माध्यम से जनता को सही सूचना से अवगत कराने का काम किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लड़ाई लडने के लिए तैयार किए जा रहे डिजिटल फोर्स के सदस्यों को पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बोला गया हैष सभी सदस्यों के लिए कुछ दिनों में एक गाइडलाइन भी जारी होगी जिसको प्रख्यात साहित्यकार उदय प्रताप सिंह तैयार कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed