{"_id":"5beea0adbdec22694623e2a1","slug":"additional-superintendent-of-police-ashtabhuja-prasad-singh-president-will-honored","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए राष्ट्रपति पदक के लिए नामित 'एएसपी' के बारे में, अनसुलझी घटनाओं का खुलासा करना इनकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए राष्ट्रपति पदक के लिए नामित 'एएसपी' के बारे में, अनसुलझी घटनाओं का खुलासा करना इनकी पहचान
Sat, 17 Nov 2018 07:18 AM IST
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्वभाव से साधारण लेकिन असाधारण काम करना मानों इस एएसपी का पैशन है। पुलिस महकमे के साथ ही समाज में इनकी पहचान कठोरता नहीं बल्कि समाजसेवा और कर्तव्यनिष्ठा है। किसी पर्व को खास बनाने के लिए ये पौधरोपण करके या बच्चों के साथ समय बिताते हैं। त्योहार के मौके पर बच्चों को मिठाई बांटकर खुशी मनाना इनकी आदत में शुमार है। लेकिन बात जब अपराधी को पकड़ने या किसी घटना का खुलासा करने की हो तो इनके अंदर का पुलिसवाला घटना से जुड़े हर पहलू की तह तक पहुंच जाता है। यहां बात हो रही है जांबाज अपर पुलिस अधीक्षक की। जानिए यूपी के उन्नाव जिले में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात अष्टभुजा प्रसाद सिंह के बारे में।
2 of 5
अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह
जोखिम भरे काम करना इनके स्वाभाव में है तो अनसुलझी घटनाओं का खुलासा करना इनके प्रोफेशन का अहम हिस्सा। वर्तमान में यूपी के उन्नाव जिले में एएसपी के पद पर तैनात अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह उर्फ एपी सिंह की छवि लोगों में स्वभाव से सौम्य, समाजसेवी, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की है।
3 of 5
अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह
पुलिस में सराहनीय सेवा, निष्पक्ष कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह को डीजीपी कार्यालय से राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया है। 26 जनवरी को राष्ट्रपति उन्हें पदक से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह
अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने जिले में तैनाती के दौरान कई अनसुलझी घटनाओं का अपनी योग्यता से खुलासा किया। एएसपी एपी सिंह विवेचनाओं में तेजी और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह
एएसपी को सामाजिक सरोकारों में रुचि के लिए भी जाना जाता है। उनकी कर्तव्य निष्ठा और सराहनीय सेवाओं को देखते हुए डीजीपी कार्यालय से राष्ट्रपति पदक के लिए नामित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।