{"_id":"589ec65a4f1c1b875237c869","slug":"actor-akhshay-kumar-kanpuriya-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताे ये है अक्षय कुमार का कनपुरिया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताे ये है अक्षय कुमार का कनपुरिया कनेक्शन
Sat, 11 Feb 2017 09:28 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार और खिलाड़ी अक्षय कुमार का यूपी के कानपुर शहर से बड़ा खास लगाव है। उनका ‘कनपुरिया प्रेम’ युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘रुस्तम’ के प्रमोशन के सिलसिले में कानपुर आये अक्षय कुमार ने लोगों से अपने दिल की बात कही। अक्षय ने कहा कि उनके कई दोस्त इस शहर से ताल्लुक रखते हैं। सेट पर उनके साथ कनपुरिया लैंग्वेज में बात करके बड़ा मजा आता है।
जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’
2 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अब तक दो फिल्मों में ‘कनपुरिया’ छोरे का रोल अदा कर चुके हैं। लोकल भाषा पर पकड़ बनाने के लिए उन्होंने अपने खास दोस्त विजय कृष्ण आचार्य से ट्रेनिंग ली थी।
जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’
3 of 5
अक्षय कुमार
‘बच्चन’ और ‘जॉली’ ने खूब मनोरंजन किया
साल 2008 में आई फिल्म टशन में अक्षय कुमार ने कानपुर में रहने वाले बदमाश बच्चन पांडे का रोल अदा किया था। अक्षय ने कनपुरिया खिलंदड़ व्यक्ति की भूमिका निभाकर प्रशंसकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म जॉली एलएलबी में वह एक बार फिर से वही कनपुरिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी उनका अभिनय प्रशंसनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’
4 of 5
अक्षय कुमार
पान चबाकर स्कूटर चलाई
जॉली एलएलबी फिल्म में अक्षय कानपुर में रहने वाले ऐसे जॉली (जगदीश्वर) बने हैं जो एक जरूरी केस लड़ने लखनऊ जाता है। फिल्म में अक्षय ने पान चबाकर स्कूटर चलाते हुए पक्के कनपुरिये दिखने की पूरी एक्टिंग की हैं। भाषा शैली में भी कनपुरिया टच देने में अक्षय फिर से कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’
5 of 5
अक्षय कुमार
कई बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ा है कानपुर का नाम
केवल टशन और जॉली एलएलबी ही नहीं कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कानपुर का जुड़ाव रहा है। तन्नू वेड्स मन्नू पार्ट-1 और पार्ट-2, हंसी तो फंसी, दबंग-2, कटियाबाज, देसी कट्टे, बैन्डिट क्वीन जैसी दर्जनों बड़ी फिल्मों जरिये कानपुर का नाम देश-विदेश में फेमस हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।