जनपद इटावा के ब्लाक महेवा का ये किस्सा आपको हैरान कर सकता है। लेकिन कूड़े के ढ़ेर के पास बैठा बच्चा और जमीन पर पड़े आधार कार्ड खुद में गवाह हैं कि लापरवाही की जड़ें कितनी गहरी हैं।
2 of 4
कूड़े के ढेर में पड़े मिले आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को जारी किया जाने वाला एक पहचान पत्र है। 12 अंकों की विशिष्ट संख्या वाला यह कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी तो करता है। लेकिन यह आप तक कैसे पहुंचे जब बीच में लापरवाही की खाईं इतनी गहरी हो।
3 of 4
कूड़े के ढेर में पड़े मिले आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
जिले के महेवा ब्लाक में मंदिर के पीछे कूड़े के ढेर में 100 से अधिक आधार कार्ड पड़े मिले। जानकारी एक बच्चे ने गांव के लोगों को दी।
4 of 4
इसी बच्चे को कूड़े के ढ़ेर में मिले आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
ये कार्ड लोगों को डाक विभाग से भेजे जाने थे। डाकघर के अधीक्षक आरएन यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर डाकविभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।