फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्रोच्चारण के बीच 983 जोड़ों ने लिए सात फेरे, खाई जीने मरने की कसम, 50 जोड़ों ने निकाह कबूल किया

Sat, 07 Mar 2020 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
983 couples took seven rounds amid chanting
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के सबसे निचले तबके में खुशहाली आए। इनके बेटे और बेटियां इंजीनियर और डाक्टर बनें। इस दिशा में ही इनके लिए  उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


 
983 couples took seven rounds amid chanting
मंगलसूत्र पहनाता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
इसी योजना के तहत शनिवार को शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 983 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इसमें 50 जोड़ों का निकाह हुआ। शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में सुबह पहले बैंड बाजे और गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। शहनाई भी बजती रही। जोड़ों के साथ आए परिजन और श्रमिक विभाग के अफसर बाराती और जतानी बने।

 
983 couples took seven rounds amid chanting
स्कूटी से दुल्हन काे ले जाता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
बारात के दौरान परिजनों ने जमकर डांस किया। बाद में बारात के पंडाल में पहुंचने पर हिंदू जोड़ों का विवाह अखिल विश्व गायत्री परिवार के 500 से अधिक आचार्य और उपाचारों ने विधि-विधान से कराया। इस दौरान गायत्री परिवार के पीसी गुप्ता, परमार, मनमोहन तिवारी आदि थे। वहीं दूसरे पंडाल में शहर काजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने जोड़ों का निकाह कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
983 couples took seven rounds amid chanting
डांस करती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
खुतबा, इजाबो कुबूल के बाद खुशहाली की दुआ की गई। इस मौके पर मुफ्ती असदउद्दीन, उस्मान, इजहार मुकर्रम, कारी अब्दुल मोईन, मोहम्मद शाह के अलावा सिविल डिफेंस के अब्दुल सलाम जाफरी मौजूद रहे। अपर श्रमायुक्त एसपी शुक्ल ने विवाह समारोह में कानपुर नगर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात के जोड़े थे। उन्होंने बताया कि 1100 जोड़ों में से कुल 983 का विवाह हुआ है। इन सभी कन्याओं 

 
विज्ञापन
983 couples took seven rounds amid chanting
दूल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने मंत्र पढ़े
पंडाल में आए जिलाधिकारी ने सबसे पहले वैदिक मंत्रों का जाप किया। नये जोड़ों की खुशहाली की कामना की। निकाह स्थल पर भी गए और नवविवाहितों को मुबारकबाद दी। विवाह समारोह में आए दूल्हों की पगड़ी, दुप्पटा आदि के लिए क्षेत्रीय लोगों ने ही पंडाल के बाहर दुकान सजा ली और मनमर्जी से ऊंचे दाम पर पगड़ी, दुप्पटा या अन्य सामान बेचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed