फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

97 करोड़ का 'कालाधन कांड': उत्तर से दक्षिण की ओर घूमी जांच

Wed, 31 Jan 2018 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
97 crore Kaladan Kaand now investigation from kanpur to North
इन्हीं बक्सों में पुलिस ने सीज किया था कालाधन - फोटो : अमर उजाला
पुराने नोटों को बदलवा कर कमाई करने के चक्कर में पकड़े गए 10 दलालों से कस्टडी रिमांड में मंगलवार को हुई पूछताछ के बाद पुलिस की जांच देश के दक्षिणी राज्यों की तरफ घूम गई है। नोट बदलवाने के खेल में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के लोगों के नाम सामने आए हैं। यही नहीं रैकेट से जुड़े शहर के दो सफेदपोश और तीन बड़े कारोबारियों के नाम भी पुलिस को पता लगे हैं। रैकेट के तार कोलकाता से भी जुड़े हैं।


 
97 crore Kaladan Kaand now investigation from kanpur to North
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तीन होटलों और स्वरूप नगर स्थित बिल्डर आनंद खत्री के घर में छापे मारकर 96.62 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए थे। इस मामले में संजय कुमार, अनिल यादव, संजय कुमार सिंह, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कुटेश्वर राव, अली हुसैन, बिल्डर आनंद खत्री, संतोष कुमार यादव, मोहित ढिंगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
 
97 crore Kaladan Kaand now investigation from kanpur to North
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले की विवेचना कर रहे सीओ कर्नलगंज राजेश पांडेय ने आरोपियों को 26 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया था। सभी आरोपियों को कर्नलगंज थाने पूछताछ के लिए लाया गया। थाने में विवेचक के साथ एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी क्राइम राजेश यादव, आईजी की क्राइम ब्रांच टीम और एसएसपी की टीम ने पूछताछ की है।  मामले की जांच से जुड़े एक आला अफसर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में रैकेट से जुड़े 16 लोगों के नाम और पते की जानकारी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
97 crore Kaladan Kaand now investigation from kanpur to North
पकड़ा गया कालाधन
इनमें शहर के दो सफेदपोश और स्वरूप नगर में रहने वाले दो व्यापारी शामिल हैं, जिन्होंने भारी संख्या में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बदलवाने के लिए आनंद खत्री को दिए थे। आनंद 20 प्रतिशत पर पुरानी करेंसी ले रहा था। पुराने नोटों को नए में तब्दील कराने के लिए आनंद से कम से कम 100 करोड़ के पुराने नोट जुटाने की बात कही गई थी। 

 
विज्ञापन
97 crore Kaladan Kaand now investigation from kanpur to North
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कचहरी में आरोपियों के संग मारपीट और स्याही फेंके जाने की घटना के मद्देनजर उन लोगों को पुलिस ने रुमाल मुहैया कराए थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने मेडिकल कराने के दौरान उर्सला अस्पताल के बाहर पुलिस हिरासत में चाय-नाश्ता किया। ठग्गू के लड्डू और कुल्फी का भी मजा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed