फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 KG सोने के साथ कानपुर का तस्कर अरेस्ट, जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी

Wed, 31 Jan 2018 12:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's smuggler arrest with 13 KG gold
पकड़ा गया सोना

यूपी जीआरपी को अब तक की तस्करी के मामले को पकड़ने में यह सबसे बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। ट्रेन के जरिए स्विट्जरलैंड निर्मित 13 किलो सोने के बिस्किट के साथ कानपुर के एक तस्कर को GRP ने गिरफ्तार किया है । सोने की तस्करी करने के आरोप में हरजेंदर नगर निवासी महेंद्र कुमार बाजपेई को मंगलवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सोने की 13 ईंट बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है। आयकर विभाग की टीम ने भी महेंद्र से पूछताछ की है। पुलिस उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी करने में जुटी है।   

 
Kanpur's smuggler arrest with 13 KG gold
13 KG सोने के साथ कानपुर का तस्कर अरेस्ट
सीओ रेलवे वाराणसी विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे मुगलसराय जीआरपी की टीम स्टेशन पर निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म 5/6 पर टीम को एक युवक खड़ा नजर आया। टीम ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें एक-एक किलो सोने की 13 ईंट बरामद हो गईं। ईंटों पर मेड इन स्विट्रजलैंड लिखा हुआ है।
 
Kanpur's smuggler arrest with 13 KG gold
पकड़ा गया सोना
पकड़े एक युवक ने अपना नाम महेंद्र बाजपेई निवासी शिवकटरा, हरजेंदर नगर बताया। पूछताछ में उसने बताया है कि वह सोना तस्करी कर हावड़ा (कोलकाता) से कानपुर ले जा रहा था। वह इसके पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुका है। सीओ ने बताया कि सोने की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। कानपुर के चकेरी थाना पुलिस से संपर्क किया गया है। चकेरी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच में जीआरपी को सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के सराफ के लिए करता था काम

Kanpur's smuggler arrest with 13 KG gold
पकड़ा गया सोना
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया महेंद्र कुुमार बाजपेई कानपुर के ही एक सराफ के लिए काम करता है। यह बात महेंद्र ने पुलिस के सामने खुद कबूली है। उसने सराफ का नाम और पता दोनों पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस के मुताबिक महेंद्र ने पूछताछ में बताया कि सोने की ईंट या बिस्कुट की एक खेप हावड़ा से कानपुर पहुंचाने के लिए उसे छह हजार रुपये मेहनताना मिलता था।


इसके साथ ही ट्रेन की एसी बोगी से आने-जाने का टिकट और रास्ते का खर्च मिलता था। कुछ महीने पहले वह कानपुर के एक सराफ के साथ सोने के बिस्कुट लेने के लिए हावड़ा गया था। वहां सोनापट्टी  नामक स्थान पर एक शख्स ने सराफ को सोने के बिस्कुट दिए थे। इसके बाद से वही शख्स उसे सोने के बिस्कुट और ईंट देता था, जिसे वह सराफ तक पहुंचा देता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed