{"_id":"5e79827b8ebc3e72bd710ca2","slug":"95-fir-and-465-arrested-for-breaking-lockdown-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया, 95 एफआईआर, 465 गिरफ्तार, 388 लोगों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया, 95 एफआईआर, 465 गिरफ्तार, 388 लोगों को चेतावनी
Tue, 24 Mar 2020 09:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। सरकार के निर्देशों को न मानकर बेवजह सड़कों पर निकलने पर ये कार्रवाई जारी रहेगी।
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि शासन से सख्त निर्देश हैं कि लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति बगैर किसी कारण घर से नहीं निकले। डीआईजी के मुताबिक दक्षिण में 23 एफआईआर दर्ज कर 131 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूर्वी क्षेत्र में 20 एफआईआर में 127 गिरफ्तारियां हुईं। ग्रामीण क्षेत्र में 24 केस दर्ज कर 89 और पश्चिम क्षेत्र में 28 एफआईआर 118 लोगों की गिरफ्तार किया गया।
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया
- फोटो : अमर उजाला
इस धारा में होगी कार्रवाई
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 188 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें सभी पर आईपीसी की धारा 271 यानी सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने में केस दर्ज किया गया। इसके तहत छह महीने की सजा का प्रावधान है।

लाठी फटकारकर भगाया
शाम को विजय नगर सब्जी मंडी समेत अन्य कई जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जो लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे उनको लाठी फटकारकर खदेड़ा।

30 पुलिसकर्मियों की बनाई गई टीम
डीआईजी ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की सूचना पर तुरंत एक्शन के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है। इसमें चार पुरुष व छह महिला दरोगा के अलावा 20 सिपाही हैं। मेडिकल टीम के साथ ये टीम भी जगहों पर पहुंच कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रही है।