फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू: पांच बजते ही गूंजे घंटे घड़ियाल, मंत्रियों, सांसद, विधायकों ने बजाई ताली-थाली

Mon, 23 Mar 2020 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ministers, MPs, MLAs clapped as soon as five o'clock
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : amar ujala
जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में रहे लोग शाम पांच बजते ही घरों की बालकनी, छज्जे और छतों पर निकल आए। लोगों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों व आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताने के लिए ताली, थाली, शंख, घंटी और नगाड़े बजाए।
Ministers, MPs, MLAs clapped as soon as five o'clock
सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की। कई जगह उत्साही युवक सड़कों पर उतर आए। यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताने के लिए इसका आह्वान किया था।

 
Ministers, MPs, MLAs clapped as soon as five o'clock
थाली और शंख बजाया - फोटो : amar ujala
कई लोगों ने मंदिरों में जाकर वहां लगे घंटे बजाए। इस दौरान परेड चौराहा स्थित चंदेश्वर हाता के उत्साही युवकों ने गो कोरोना गो, मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ जुलूस भी निकाला। हाता गेट पर पुलिसकर्मियों ने सभी से घर जाने के लिए कहा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ministers, MPs, MLAs clapped as soon as five o'clock
थाली और शंख बजाया - फोटो : amar ujala
कल्याणपुर के कान्हा श्याम रेजीडेंसी, रतन ऑर्बिट, डिविनिटी अपार्टमेंट में भी लोगों ने अपनी बालकनी से ताली, घंटी, शंख आदि बजाए। कुछ स्थानों पर बच्चे ई रिक्शा में बैठकर घूमकर थालियां बजाते नजर आए।

 
विज्ञापन
Ministers, MPs, MLAs clapped as soon as five o'clock
थाली और शंख बजाया - फोटो : amar ujala
सांसद सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मंत्री नीलिमा कटियार, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि ने ताली-थाली बजाकर कोरोना पीड़ितों के लिए काम कर रहे लोगों को धन्यवाद दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed