{"_id":"5eb076098ebc3e902e76abd5","slug":"4-25-crore-liquor-sold-in-a-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के डर पर भारी शराब पीने की चाह, एक दिन में 4.25 करोड़ की बिकी, दुकानों के बाहर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के डर पर भारी शराब पीने की चाह, एक दिन में 4.25 करोड़ की बिकी, दुकानों के बाहर लगी भीड़
Tue, 05 May 2020 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
दुकानों के बाहर लगा मेला
- फोटो : amar ujala
कानपुर में लॉकडाउन में पहली बार 40 दिन बाद जब शराब की दुकानें खुलीं तो हर तरफ ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सोमवार को सवा चार करोड़ रुपये की शराब बिकी। इसमें अंग्रेजी, देसी के साथ बीयर शामिल है। ये बिक्री आम दिनों की अपेक्षा दो गुनी है।
सुबह से लग गईं लाइनें
- फोटो : amar ujala
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि सोमवार को 86 हजार लीटर देसी, 56 हजार बोतल अंग्रेजी शराब के अलावा 82 हजार बीयर केन की बिक्री हुई। लॉकडाउन से पहले आम दिनों में शहर में करीब दो करोड़ के आसपास शराब की बिक्री होती थी।
जमकर बिकी शराब
- फोटो : amar ujala
इसलिए हुई अधिक बिक्री
लगभग हर किसी को आशंका है कि सरकार कभी भी शराब बिक्री पर फिर रोक लगा सकती है। इसलिए लोगों ने अधिक से अधिक शराब खरीदकर स्टाक रख लिया है।
लगभग हर किसी को आशंका है कि सरकार कभी भी शराब बिक्री पर फिर रोक लगा सकती है। इसलिए लोगों ने अधिक से अधिक शराब खरीदकर स्टाक रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालीस दिन बाद खुली दुकानें
- फोटो : amar ujala
सात दिन में बिक्री कर लें शराब
मार्च पूरा होने से पहले ही शराब बिक्री पर बैन लग गया था। इसलिए अब आबकारी विभाग ने जिनकी दुकानें रिन्यू नहीं हुई हैं, उनको पुराना स्टाक खत्म करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
मार्च पूरा होने से पहले ही शराब बिक्री पर बैन लग गया था। इसलिए अब आबकारी विभाग ने जिनकी दुकानें रिन्यू नहीं हुई हैं, उनको पुराना स्टाक खत्म करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
कोरोना के डर पर भारी शराब
- फोटो : amar ujala
अगर फिर भी स्टाक खत्म नहीं होगा तो आबकारी विभाग उसको जब्त करेगा। जिनकी दुकानें रिन्यू हो गई हैं, उनमें बचा स्टाक आगे जुड़ जाएगा।