{"_id":"5eb03c19b335334ea458287e","slug":"lockdown-in-jalaun-crowds-of-people-gathered-in-liquor-shops-administration-swollen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: 40 दिन बाद जब खुली शराब की दुकानें तो उमड़ी भीड़, रेला देख पुलिस-प्रशासन के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 40 दिन बाद जब खुली शराब की दुकानें तो उमड़ी भीड़, रेला देख पुलिस-प्रशासन के उड़ गए होश
Mon, 04 May 2020 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन / उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन / उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उरई औैर जालौन जिले में चालीस दिन बाद शराब की दुकानें जैसे ही सोेमवार की सुबह दस बजे खुलीं, वैसे ही अचानक सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। उरई, जालौन, कोंच, माधौगढ़ समेत अन्य जगहों पर भीड़ का रेला देख पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस अफसरों ने भीड़ की जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को दी तो उन्होंने तत्काल सुबह 11 बजे सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए।
दुकानों के बाहर लगा मेला
- फोटो : amar ujala
इस बीच दुकानों के बाहर मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। बाद में वार्ता के बाद दोबारा चार बजे दुकानों को तय मानक के अनुसार खोलने के निर्देश दिए गए। इस दौरान करीब पांच घंटे तक जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहीं। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के बाद सोमवार को सुबह दस बजे शराब की दुकानें खोली गई। लॉकडाउन-3 के पहले ही दिन जैसे ही शराब की दुकानें खुलीं तो वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
कुछ ऐसा था नजारा
- फोटो : amar ujala
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई जगहों पर लाठीचार्ज भी किया, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। इसकी जानकारी जैसे ही डीएम को हुई तो सुबह 10 खुलीं दुकानें एक घंटे बाद ही बंद करा दीं गईं। करीब पांच घंटे तक प्रशासन के आदेश के बाद बंद शराब की दुकानें शाम को लगभग चार बजे पुलिस की देखरेख में दोबारा खोली गईं। उरई के अजनारी रोड स्थित दुकान के बाहर भीड़ होने पर पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश, लेकिन फिर भी जब भीड़ नियंत्रण के बाहर हो गई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से लग गईं लाइनें
- फोटो : amar ujala
यही हाल जालौन तहसील क्षेत्र में भी रहा। यहां भी सुबह से ही शराब की दुकानों में भीड़ टूट पड़ी। पुलिस के समझाने के बाद भी कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था। इस पर यहां भी कई ठेकों में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। बाद में शाम को उन्हें खोला तो पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई। कोंच संवाद के अनुसार, पिछले लगभग 40 दिन से लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद रहीं और इस दौरान शराब की जमकर कालाबाजारी भी हुई।
विज्ञापन
भीड़ देख पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए
- फोटो : amar ujala
सोमवार को जैसेे ही दुकानों के शटर उठे, लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा डाली और पहलेे शराब खरीदने के चक्कर में एक दूसरे से धक्कामुक्की करते नजर आए। लोग में झोले में बोतलें भरकर ले जाते नजर दिखाई पड़े। इसके अलावा जिन्हें शराब नहीं मिली वे शराब की दुकानों पर लगी भीड़भाड़ की वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते भी दिखे। हालांकि, दोपहर में प्रशासन की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शाम चार बजे फिर से दुकानों को खोलने के आदेश कर दिए गए हैं।