फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

Tue, 22 Apr 2025 06:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Apr 2025 06:43 AM IST
सार

Farrukhabad News: थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि हरदोई प्रशासन ने सवायजपुर में 1.94 करोड़, मैनपुरी प्रशासन ने भोगांव थाने के नवीगंज में दो स्थानों पर 2.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इसकी कीमत 9.83 करोड़, 12 लाख 166 रुपये है।

विज्ञापन
13 properties worth 9.83 crores of mafia Anupam and his family confiscated joint action in three districts
मोहम्मदाबाद में संपत्ति कुर्क करने की घोषणा करतीं सदर तहसीलदार - फोटो : amar ujala

माफिया अनुपम दुबे और उसके परिजनों की तीन जिलों में 9.83 करोड़ रुपये की 13 संपत्तियां कुर्क कर ली गई। सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय की अगुवाई में ढुइया, फतेहगढ़ में कार्रवाई की गई। मैनपुरी के भोगांव और हरदोई के सवायजपुर में भी कुर्की की कार्रवाई हुई।


सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय सोमवार को दोपहर राजस्व कर्मियों और थाना मऊदरवाजा थाना थानाध्यक्ष बलराज भाटी, सदर कोतवाल राजीव पांडेय के साथ मोहल्ला ढुइया पहुंचीं। वहां डुगडुगी पिटवाई गई। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। यहां बने करीब 12 मकानों को कुर्क किया। इस जमीन की कीमत 1.64 करोड़ रुपये आंकी गई है।

13 properties worth 9.83 crores of mafia Anupam and his family confiscated joint action in three districts

अनुपम सहित परिवारी जनों की छह संपत्तियां कुर्क
इसके बाद राजस्व कर्मी फतेहगढ़ के मोहल्ला दालमंडी पहुंचे। वहां 550 वर्गमीटर भूभाग को कुर्क किया। इसकी कीमत 1.34 करोड़ बताई गई। मोहल्ला मछली टोला में भी कुर्की कार्रवाई की गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में भी कुर्की हुई। अनुपम सहित परिवारी जनों की छह संपत्तियों को यहां से कुर्क की गईं हैं।

13 properties worth 9.83 crores of mafia Anupam and his family confiscated joint action in three districts
कुर्की के दौरान पत्थर से ताला तोड़ता राजस्व कर्मी - फोटो : amar ujala

लोगों को आठ दिन में मकानों को खाली करने का नोटिस
थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि हरदोई प्रशासन ने सवायजपुर में 1.94 करोड़, मैनपुरी प्रशासन ने भोगांव थाने के नवीगंज में दो स्थानों पर 2.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इसकी कीमत 9.83 करोड़, 12 लाख 166 रुपये है। ढुइया में बने मकानों में रह रहे लोगों को आठ दिन में खाली करने का नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
13 properties worth 9.83 crores of mafia Anupam and his family confiscated joint action in three districts

10 साल पहले खरीदी जमीन, कई प्रधानमंत्री आवास भी बने
फर्रुखाबाद के ढुइया में बने करीब 12 मकानों के मालिकों को नोटिस मिलने के बाद परेशान हो गए। उन्होंने 10 साल पहले पक्कापुल निवासी महिला और पुरुष से बैनामे कराए थे। दोपहर बाद तहसीलदार के साथ मऊदरवाजा थाना पुलिस पहुंची, तो लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
13 properties worth 9.83 crores of mafia Anupam and his family confiscated joint action in three districts
कुर्की कार्रवाई के बाद बैनामा दिखाते ढुइया बस्ती के लोग - फोटो : amar ujala

बड़ी संख्या में घरों से निकल आए महिला-पुरुष व बच्चे
पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई। इसमें कहा कि यह संपत्ति माफिया अनुपम दुबे की है। इस पर जो भी मकान बने हैं, उन्हें आठ दिन में खाली कर दिया जाए। अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी। यह सुनकर लोग परेशान हो गए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे घरों से निकल आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed