फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का 11वां दिन: सख्ती बढ़ी, पुलिस अपना रही एक ही फंडा, उल्लंघन पर चलेगा डंडा

Sat, 04 Apr 2020 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Apr 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
11th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 11वां दिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के 11वें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानें बंद रहीं। कुछ जगहों पर पुलिस को दुकानें खुलने व भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को भगाया साथ ही भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारी।



 
11th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 11वां दिन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अब लॉकडाउन में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। चित्रकूट जिले के मानिकपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच वाहन सीज कर दिए गए। 10 वाहनों से शुल्क वसूला गया। साथ ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
 
11th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 11वां दिन - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में 40 वर्षीय जमाती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में सख्ती शुरू हो गई है। यहां सुबह 9 बजते ही पुलिस ने सभी दुकानें बंद करा दीं। साथ ही सड़क पर घूम रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 11वां दिन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रामादेवी फ्लाईओवर पर पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई। वहीं सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिए मसवानपुर स्थित मेडिकल स्टोर के बाहर बांस लगा दिए गए।
 
विज्ञापन
11th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 11वां दिन - फोटो : अमर उजाला
जिले में लॉकडाउन के दौरान जिले में बनाए गए अस्थाई होम क्वारंटीन में ठहराए गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। अधिकारियों ने उनके भोजन और नाश्ते के इंतजाम के निर्देश दिए। जिले की सीमा पर सख्ती बढ़ती जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। दिल्ली में हुए तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने वालों की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed