फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंद आजाद: भगत सिंह को बुंदेलखंड में ही चंद्रशेखर ने सिखाया था गोली चलाना, पढ़ें जीवन के अंतिम क्षणों की रोचक बातें

Fri, 23 Jul 2021 01:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 01:25 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद ने अज्ञात वास बुंदेलखंड में ही रहकर काटा था। बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में वे नाम बदलकर रहे। ओरछा स्थित सातार में वह एक कुटिया में पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी के नाम से रहते थे।

विज्ञापन
chandrashekhar azad taught bhagat singh to firing in bundelkhand
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : सोशल मीडिया।

अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बुंदेलखंड और झांसी की धरती से गहरा नाता रहा है। यहां उन्होंने अपने क्रांतिकारी जीवन के छह साल बिताए हैं। यहीं रहकर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संग्राम का तानाबना बुना था। वे ओरछा के सातार में एक कुटी में नाम बदलकर रहे। इतना ही नहीं उनकी शहादत के बाद मां जगरानी देवी ने भी जीवन के अंतिम क्षण यहां बिताए और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। आज चंद्रशेखर आजाद की 115वीं जयंती है। झांसी में उनके क्रांतिकारी जीवन के संस्मरणों पर पढ़िए रिपोर्ट.....



कुटिया में बनाते थे क्रांति की योजनाएं
चंद्रशेखर आजाद ने अज्ञात वास बुंदेलखंड में ही रहकर काटा था। बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में वे नाम बदलकर रहे। ओरछा स्थित सातार में वह एक कुटिया में पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी के नाम से रहते थे। सातार में उनकी कुटी क्रांतिकारी गतिविधियों का केंद्र बन गई थी। अधिकांश गुप्त योजनाएं इसी कुटी में बनती थीं। चंद्रशेखर आजाद को बुंदेलखंड का खाना खासकर यहां की कढ़ी बेहद पसंद थी। ओरछा के जंगलों में उन्होंने दूसरे क्रांतिकारियों को प्रशिक्षण और बच्चों को अध्यापन कराया। इसके साथ ही यहां उन्होंने अपने साथियों के साथ निशानेबाजी भी की।

कहते हैं लोग
चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह और उनके साथियों को बुंदेलखंड में गोली चलाना सिखाया था। आजाद और मां जगरानी को बुंदेलखंड से बड़ा लगाव था। आज भी बुंदेले उन्हें याद करते हैं। -हरगोविंद कुशवाहा,  उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान
 

chandrashekhar azad taught bhagat singh to firing in bundelkhand
शहीद चंद्रशेखर आजाद का चित्र बनाती महिला चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला

टकसाल मुहल्ले में बिताया समय
झांसी में चंद्रशेखर आजाद को क्रांतिकारी मास्टर रुद्र नारायण सिंह का साथ मिला। वे टकसाल मुहल्ले में रहते थे। इसके साथ ही सदाशिव राव मलकापुरकर, भगवानदास माहौर और खनियाधाना के महाराज खलक सिंह जूदेव ने उनकी काफी मदद की थी। इसके अलावा नई बस्ती, गनपत खिड़की, बिलैया खिड़की और दतिया में उनका प्रवास रहा।

मां जगरानी देवी का भी यहीं हुआ निधन
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान के कुछ समय बाद ही उनके पिता शिवराम तिवारी की भी मौत हो गई थी। ऐसी परिस्थितियों में उनकी मां जगरानी देवी अकेली पड़ गईं। झाबुआ जिले के भाबरा गांव में वह गुमनामी में दिन बिताने लगी थीं। यहां वे लकड़ी और कंडे बेचकर जीवन बिता रही थीं। मां के बारे में जानकारी मिलने पर आजाद के सहयोगी सदाशिव राव मलकापुरकर उन्हें झांसी ले आए। चारों धाम की तीर्थ यात्रा कराई। झांसी में कई साल बिताने के बाद मां जगरानी देवी का 22 मार्च 1951 को निधन हो गया। आज भी उनकी समाधि बड़ागांव गेट स्थित मुक्तिधाम पर बनी हुई है। 

chandrashekhar azad taught bhagat singh to firing in bundelkhand
शहीद चंद्रशेखर आजाद

भुला दिया आजाद का बलिदान
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने देश के लिए बलिदान दे दिया। लोगों ने उनकी याद में प्रतिमा लगवाई और मीनार बनवाई, लेकिन अब यह दुर्दशा की शिकार है। मानिक चौक में लगी प्रतिमा अतिक्रमण के चपेट में है। अधिकांश लोगों को प्रतिमा नजर ही नहीं आती। ग्वालियर रोड स्थित आजाद मीनार भी लंबे समय से रंगाई पुताई के इंतजार में है। आजाद मीनार में पहुंचने के लिए सीधा रास्ता न होने से अधिकांश लोगों को इसके महत्व की जानकारी ही नहीं है। मीनार चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य क्रांतिकारियों को भी समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandrashekhar azad taught bhagat singh to firing in bundelkhand
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala

संग्रहालय को दें आजाद के स्मृति चिन्ह
राजकीय संग्रहालय में वीरांगना लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद से संबंधित वस्तुएं अथवा स्मृति चिन्ह नहीं है। पुरातत्व अधिकारी एवं राजकीय संग्रहालय के प्रभारी उपनिदेशक डॉ. एसके दुबे ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य क्रांतिकारियों से संबंधित वस्तुओं को संकलित करने का प्रयास किया जाएगा। जिन नागरिकों के पास आजाद जी से संबंधित स्मृति चिन्ह अथवा वस्तु हो वह संग्रहालय को उपलब्ध कराएं। जिसका झांसी की युवा पीढ़ी और पर्यटक अवलोकन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
chandrashekhar azad taught bhagat singh to firing in bundelkhand
चंद्रशेखर आजाद की मां जगरानी देवी की समाधि - फोटो : अमर उजाला
हमारे दादा जी रामसेवक रावत चंद्रशेखर आजाद के प्रमुख सहयोगी रहे। झांसी में कई स्थानों पर वह उनके साथ रहे। खंडेराव गेट से तहसील के बीच चंद्रशेखर आजाद के नाम से पार्क अथवा म्यूजियम बनना चाहिये। -पीयूष रावत समाज सेवी

सातार पर आजाद जी की कुटिया को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना चाहिए। उसका पुराना स्वरूप बरकरार रहना चाहिए। इस कुटिया में कई क्रांतिकारी आते थे और गुप्त योजनाएं बनाते थे। -मोहन नेपाली समाजसेवी

हमें गर्व है कि चंद्रशेखर आजाद झांसी में रहे। झांसी में  उनसे जुड़े स्थलों को पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की वेबसाइट पर दर्शाना चाहिए। सातार को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलनी चाहिए। -इंजीनियर राहुल शुक्ला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed