झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव तिगैला के पास शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाइवे पर चीख पुकार: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, तड़पते दिखे लोग, महिला की मौत; सात घायल, देखें Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:11 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन