प्रयागराज में अतीक के बेटे अबान का जुमे की नमाज के बाद अंतिम संस्कार होगा। अबान का शव उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। वहीं, झांसी जेल में बंद अली की पैरोल के प्रयागराज में खारिज हो जाने की वजह से अब वह अपने भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नहीं जा सकेगा। शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ने के बाद फातिहा पढ़कर अपने भाई को अंतिम विदाई दी। अली से मिलने के लिए उसके वकील भी जेल में आए थे।
UP: अबान के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अली, झांसी में जेल के भीतर नमाज पढ़कर दी भाई को अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:56 PM IST
सार
अतीक के बेटे अबान का जुमे की नमाज के बाद अंतिम संस्कार होगा। कल झांसी-कानपुर राजमार्ग पर सड़क हादसे में उसकी मौत हुई थी। अली की पैरोल खारिज होने से वह शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
